scriptbikaner-karva chauth | पांच टन चीनी का बीकानेर के कारखानों में बनता है करवा | Patrika News

पांच टन चीनी का बीकानेर के कारखानों में बनता है करवा

locationबीकानेरPublished: Oct 12, 2022 09:12:46 pm

Submitted by:

Vimal Changani

करवा चौथ पूजन में उपयोग, घर-घर खरीदारी

पांच टन चीनी का बीकानेर के कारखानों में बनता है करवा
पांच टन चीनी का बीकानेर के कारखानों में बनता है करवा

अखण्ड सुहाग की कामना को लेकर महिलाएं करवा चौथ का व्रत-पूजन आस्था व श्रद्धा भाव से करती हैं। हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की कर्क चतुर्थी को करवा चौथ का व्रत-पूजन होता है। महिलाएं सूर्योदय से चन्द्रोदय तक निराहार व निर्जल रहकर इस व्रत-पूजन अनुष्ठान को पूर्ण करती हैं। चन्द्रोदय होने पर चन्द्रमा का षोडशोपचार पूजन, अर्घ्य देकर व कथा सुनकर व्रत का पारणा करती हैं। इस व्रत-पूजन में करवा का विशेष महत्व है। सामान्यत: मिट्टी से बने करवा ही उपयोग में लिए जाते हैं। हालांकि, चीनी से बनने वाले करवा भी महिलाओं में आकर्षण का केन्द्र रहते हैं। हर साल बड़ी संख्या में चीनी से करवा बनाए जाते हैं। शहर में बनने वाले करवा की मांग बीकानेर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र ही नहीं, प्रदेश के कई जिलों सहित पंजाब, हरियाणा आदि में भी मांग बनी रहती है। इस बार 13 अक्टूबर को करवा चौथ पर्व मनाया जाएगा।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.