scriptमहापौर सुशीला कंवर ने संभाला पदभार | bikaner Mayor Sushila Kanwar bikaner mahapor | Patrika News

महापौर सुशीला कंवर ने संभाला पदभार

locationबीकानेरPublished: Dec 01, 2019 02:37:42 pm

Submitted by:

Atul Acharya

उप महापौर पंवार ने भी किया कार्यभार ग्रहण
 

महापौर सुशीला कंवर ने संभाला पदभार

महापौर सुशीला कंवर ने संभाला पदभार

बीकानेर. नगर निगम महापौर सुशीला कंवर ने रविवार को पदभार संभाला। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल , भाजपा के प्रदेश मंत्री काशीराम गोदारा सहित नवनिर्वाचित पार्षद व संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे। पदभार ग्रहण करने पहुंची महापौर सुशीला कंवर ने पहले निगम परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। इसके बाद सीधे निगम सभागार में पहुंची। यहां पार्षदों व पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सुशीला कंवर ने संक्षिप्त संबोधन भी दिया।
सदन से वे अपने कार्यलय कक्ष में पहुंची जहां भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर सीट को संभाला।इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा महिला मौर्चा से जुड़ी महिला पदाधिकारियों व महिला पार्षदों ने महापौर का स्वागत किया। इस दौरान उप महापौर राजेन्द्र पंवार ने भी पदभार संभाला। महापौर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा की शहर के विकास में कोई कसर नही रखी जायेगी। महिलाओं से जुड़ी समस्यायों के सवाल पर महापौर ने कहा की महिलाओं की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता में शामिल होगा।

यह रहे मौजूद
महापौर व उपमहापौर के पदभर संभालने के दौरान शहर भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, महामंत्री मोहन सुराणा, उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित, दीपक पारीक सहित भाजपा व कांग्रेस के पार्षद मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो