scriptनगर निगम में नई भर्ती व वेतनमान से बढ़ी चिंता, हर महीने देने होने इतने लाख रुपए, देखें वीडियो | bikaner nagar nigam | Patrika News

नगर निगम में नई भर्ती व वेतनमान से बढ़ी चिंता, हर महीने देने होने इतने लाख रुपए, देखें वीडियो

locationबीकानेरPublished: Apr 28, 2018 01:50:00 pm

Submitted by:

dinesh kumar swami

नए कार्मिकों को हर महीने देने होंगे 50 लाख रुपए,1300 कर्मचारी कार्यरत हैं अभी

nagar nigam
बीकानेर . आर्थिक तंगी से जूझ रहे नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों की नई भर्ती से हर माह वेतन भुगतान पेटे करीब 50 लाख रुपए का अतिरिक्त भार बढ़ जाएगा। पहले से ही कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के अनुसार वेतन, एरियर तथा अन्य भुगतान को लेकर पैसों के जुगाड़ में निगम अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं। ऐसे में सफाई कर्मचारियों के 395 पदों पर हो रही भर्ती ने अधिकारियों की नींद उड़ानी शुरू कर दी है। निगम के लेखा शाखा अधिकारियों की मानें तो नई भर्ती होने पर निगम को मासिक वेतन भुगतान के लिए हर माह पचास लाख रुपए का और जुगाड़ करना होगा।
नगर निगम में अभी करीब 1300 कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें करीब 1100 सफाई कर्मचारी और करीब दो सौ कर्मचारी अन्य संवर्ग के हैं। इन्हें सातवें वेतनमान के अनुसार भुगतान करना है। अधिकारियों के अनुसार अभी किए जा रहे भुगतान में पचास से साठ लाख रुपए और जोडऩे पर सातवें वेतनमान के अनुसार भुगतान
हो सकेगा। कर्मचारियों को निगम अभी करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए मासिक भुगतान कर रहा है। इनमें चुंगी पुनर्भरण के रूप में 3 करोड़ 39 लाख रुपए सरकार से मिल रहे हैं।
एरियर भुगतान भी करना होगा

नगर निगम को कर्मचारियों को सातवां वेतनमान लागू होने के बाद से एरियर का भुगतान भी करना है। लेखा शाखा के अधिकारियों के अनुसार इसके लिए करीब आठ से नौ करोड़ रुपए की व्यवस्था करनी है। हालांकि एरियर का भुगतान किस्तों में होना है, लेकिन हर किस्त में करोड़ों रुपए की व्यवस्था ने निगम अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। अधिकारी आय बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं, लेकिन सरकारी सहायता की आस भी लगाए हैं।
हो जाएगी व्यवस्था
&नगर निगम अपने कर्मचारियों को सातवें वेतनमान कि अनुसार मासिक भुगतान और एरियर भुगतान की व्यवस्था में जुटा हुआ है। इसके लिए पैसों की व्यवस्था हो जाएगी। नई भर्ती से आने वाले सफाई कर्मचारियों को हर माह करीब पचास लाख रुपए मासिक भुगतान करना होगा। इसकी व्यवस्था भी निगम कर लेगा।
गोपाल शर्मा, लेखाधिकारी, नगर निगम बीकानेर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो