scriptपंकज शर्मा को निगम आयुक्त का कार्यभार | bikaner nagar nigam | Patrika News

पंकज शर्मा को निगम आयुक्त का कार्यभार

locationबीकानेरPublished: Aug 04, 2021 04:59:19 pm

Submitted by:

Vimal

सुमन शर्मा ने उपायुक्त का कार्यभार संभाला, उप विधि परामर्शी व सहायक नगर नियोजक का तबादला

पंकज शर्मा को निगम आयुक्त का कार्यभार

पंकज शर्मा को निगम आयुक्त का कार्यभार

बीकानेर. नगर निगम उपायुक्त पंकज शर्मा को निगम आयुक्त का कार्यभार सौंपा गया है। हाल ही में राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के पदस्थापन व स्थानांतरण आदेश में निगम आयुक्त रहे एएच गौरी का पदस्थापन अतिरिक्त संभागीय आयुक्त बीकानेर के पद पर किया गया है। गौरी ने आयुक्त का कार्यभार उपायुक्त पंकज शर्मा को सौंपा। जिला कलक्टर नमित मेहता के आदेश पर शर्मा को निगम आयुक्त का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं सुमन शर्मा ने निगम उपायुक्त का कार्यभार संभाल लिया है। तहसीलदार राजस्व बीकानेर के पद से सुमन शर्मा का स्थानांतरण निगम उपायुक्त के पद पर हुआ है।

 

उप विधि परामर्शी व कनिष्ठ विधि अधिकारी का तबादला
निगम उप विधि परामर्शी पद पर कार्यरत नटवर लाल आचार्य का स्थानांतरण निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा बीकानेर में हो गया है। इनके स्थान पर कार्यालय मुख्य अभियंता पश्चिम सीएडी बीकानेर में कार्यरत उप विधि परामर्शी गिरधारी लाल जाखड़ को लगाया गया है। वहीं निगम के कनिष्ठ विधि अधिकारी पवन कुमार का स्थानांतरण निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर में हुआ है। विधि एवं विधिक कार्य विभाग के संयुक्त शासन सचिव ने स्थानांतरण व पदस्थापन आदेश जारी किए है।

 

सहायक नगर नियोजक का स्थानांतरण
नगर निगम में सहायक नगर नियोजक के पद पर कार्यरत मामराज चौधरी का स्थानांतरण नगर परिषद नागौर में किया गया है। चौधरी के स्थानांतरण से यह पद रिक्त हो गया है। इनके स्थान पर किसी को नहीं लगाया गया है। स्वायत्त शासन विभाग निदेशक दीपक नन्दी ने स्थानांतरणव पदस्थापन आदेश जारी किए गए है।

 

पडि़हार को तहसीलदार राजस्व का अतिरिक्त कार्यभार
नगर विकास न्यास तहसीलदार कालूराम पडि़हार को बीकानेर तहसीलदार राजस्व का अतिरिक्त कार्य भार सौंपा गया है। जिला कलक्टर नमित मेहता ने इस संबंध में आदेश जारी किए है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो