सुरक्षा दांव पर चारों रैन बसेरों में सुरक्षा दाव पर है। सीसी टीवी चालू है, लेकिन रिकॉर्डिंग नहीं हो रही है। मौजूद केयर टेकर ने बताया कि कैमरों से हो रही रिकॉर्डिंग की व्यवस्था नहीं है। एक जगह कैमरा खराब है। वहीं चारों रैन बसेरों में लगा टीवी रिचार्ज नहीं होने से बंद पड़ा है।
शीतल हवा बना सपना निगम रैन बसेरों में रह रहे लोग भीषण गर्मी के बाद भी शीतल हवा को तरस रहे हैं। अग्निशमन केन्द्र रैन बसेरे में एक भी कूलर चालू नहीं है। वहीं जिला अस्पताल रैन बसेरे में दो कूलर हैं, दोनों की खराब पड़े हैं। स्टेशन रोड रैन बसेरे के महिला कक्ष में न कूलर की सुविधा है और न ही पंखे की।
चार स्थानों पर संचालन नगर निगम की ओर से शहर में स्टेशन रोड मटका गली, जिला अस्पताल परिसर, बीछवाल अग्निशमन केन्द्र परिसर और बीछवाल निजी बस स्टैण्ड परिसर में रैन बसेरे संचालित हो रहे हैं।
बीछवाल अग्निशमन केन्द्र रैन बसेरा रैन बसेरे में दस लोग रह रहे हैं। कूलर नदारद। शीतल जल की सुविधा जरूर है। कबाड़ में कूलर पड़ा है। मौजूद केयर टेकर ने बताया कूलर खराब है। टीवी बंद पडा है। हॉल में चार पंखों की जगह है। तीन चालू हैं जबकि एक स्थान पर पंखा ही नहीं है। दूसरे कक्ष में दोनों पंखे चालू हालत में दिखे। दो कक्ष होने के बाद भी केवल एक कूलर है, वह भी खराब पड़ा है।
बीछवाल निजी बस स्टैण्ड रैन बसेरा पीने का तो छोड़िए, नहाने व शौचालय में भी पानी की पुख्ता व्यवस्था नहीं है। ठंडे पानी की मशीन बंद पड़ी है। यहां रहने वालों को अपने स्तर पर पीने के पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। कैमरा ख्रराब है। टीवी भी बंद है। दो पंखे, दो कूलर हैं। एक-एक खराब पड़े हैं। पानी की मोटर भी बंद पड़ी है। सफाईकर्मी भी नहीं हैं। शौचालय भी बदहाल है। नौ लोग यहां रह रहे हैं।
जिला अस्पताल परिसर रैन बसेरा दोनों कूलर खराब पड़े हैं। टीवी बंद है। सीसी टीवी कैमरा चालू है लेकिन रिकॉर्डिंग नहीं हो रही है। रैन बसेरे में सफाई की भी कमी बनी हुई है। रैन बसेरे में वर्तमान में सात लोगों के रहने की बात कही जा रही है। ठण्डे पानी की मशीन चालू स्थिति में है। केयर टेकर के अनुसार सुरक्षाकर्मी नहीं होने से आए दिन असामाजिक प्रवृत्ति के लोग यहां आकर परेशान करते हैं।
स्टेशन रोड रैन बसेरा
स्टेशन रोड रैन बसेरा स्थित महिला कक्ष में न कूलर है और न ही पंखा । यहां महिलाओं के लिए दो पलंग लगे हुए हैं। मुख्य हॉल में तीन में से एक कूलर खराब पड़ा है। टीवी बंद पड़ी है। सीसी टीवी कैमरा चालू है, लेकिन रिकॉर्डिंग नहीं होने की बात केयर टेकर ने बताई। शीतल जल के लिए मशीन चालू स्थिति में है। सप्ताह में एक या दो बार ही यहां सफाई हो रही है।
स्टेशन रोड रैन बसेरा स्थित महिला कक्ष में न कूलर है और न ही पंखा । यहां महिलाओं के लिए दो पलंग लगे हुए हैं। मुख्य हॉल में तीन में से एक कूलर खराब पड़ा है। टीवी बंद पड़ी है। सीसी टीवी कैमरा चालू है, लेकिन रिकॉर्डिंग नहीं होने की बात केयर टेकर ने बताई। शीतल जल के लिए मशीन चालू स्थिति में है। सप्ताह में एक या दो बार ही यहां सफाई हो रही है।