scriptनगर निगम के बजट की तैयारी शुरू, अगले महीने हो सकती है बैठक | bikaner nagar nigam budget 2020-21 | Patrika News

नगर निगम के बजट की तैयारी शुरू, अगले महीने हो सकती है बैठक

locationबीकानेरPublished: Jan 23, 2020 11:51:43 am

Submitted by:

Atul Acharya

bikaner nagar nigam- नगर निगम के वित्तीय वर्ष 2020-21 के प्रस्तावित बजट के लिए तैयारी शुरू हो गई है।

नगर निगम के बजट की तैयारी शुरू, अगले महीने हो सकती है बैठक

नगर निगम के बजट की तैयारी शुरू, अगले महीने हो सकती है बैठक

बीकानेर. नगर निगम bikaner nagar nigam के वित्तीय वर्ष 2020-21 के प्रस्तावित बजट के लिए तैयारी शुरू हो गई है। निगम के लेखा अनुभाग के अधिकारी-कर्मचारी बजट तैयार करने में जुट गए हैं। हालांकि अभी बजट बैठक की तिथि निर्धारित नहीं हुई है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि अगले माह के शुरुआत में यह बैठक हो सकती है। इसमें सदन के पटल पर निगम का बजट पार्षदों के समक्ष रखा जाएगा। पार्षद प्रस्तावित बजट पर चर्चा करेंगे।
महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित अपने महापौर कार्यकाल का पहला बजट सदन में रखेंगी। निगम के लेखा अनुभाग के अधिकारियों के अनुसार बजट को लेकर सभी अनुभागों से प्रस्तावित आय-व्यय की जानकारी ली जा रही है। बताया जा रहा है कि इस बार बजट में मूलभूत सुविधाओं में विस्तार, सफाई कार्यों व संसाधनों में बढ़ोतरी, निगम की आय बढ़ाने पर अधिक जोर दिया जा सकता है।
212 करोड़ का था प्रस्तावित बजट
नगर निगम का 2019-20 का प्रस्तावित बजट 212 करोड रुपए का था, जिसे पूर्व महापौर नारायण चौपड़ा ने सदन के पटल पर रखा था। हालांकि निगम का वित्तीय वर्ष २०२०-२१ का प्रस्तावित बजट तैयार नहीं हुआ है, लेकिन अधिकारियों का अनुमान है कि इस बार का बजट २२० से २२५ करोड़ रुपए के बीच रह सकता है। वास्तविक राशि बजट के तैयार होने पर ही सामने आ सकेगी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो