बीकानेरPublished: Feb 11, 2023 08:07:56 pm
Ashish Joshi
इस बार शताब्दी वर्ष का होगा बजट : वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट अभिभाषण की कई घोषणाओं पर एक साल बाद भी अमल नहीं
बीकानेर. नगर निगम के वित्तीय वर्ष 2023-24 के प्रस्तावित बजट को सदन के पटल पर रखने की तैयारियां तेज हो गई हैं। निगम प्रस्तावित बजट को अंतिम रूप दे चुका है। 13 फरवरी को वेटरनरी ऑडिटोरियम में होने वाली साधारण सभा के दौरान महापौर सुशीला कंवर प्रस्तावित बजट को सदन के पटल पर रखेंगी। निगम के प्रस्तावित बजट के दौरान बजट अभिभाषण में महापौर कई घोषणाएं कर सकती हैं।