script104 वर्षीय महिला ने किया मतदान | bikaner nagar nigam election 2019- 104 year old woman voted | Patrika News

104 वर्षीय महिला ने किया मतदान

locationबीकानेरPublished: Nov 16, 2019 11:10:03 am

Submitted by:

Atul Acharya

बीकानेर में निकाय चुनाव को लेकर सुबह से ही मतदान का दौर जारी है। मतदान को लेकर शहर में उत्साह देखने को मिला। शहर के वार्ड 74 के महेश सदन स्थित मतदान केन्द्र मे 104 वर्षीय महिला हकीमन अपनी बेटियो, बहू, पौत्र, पौत्री सहित परिवारजनो के साथ मतदान करने पहुंची।

bikaner nagar nigam election 2019- 104 year old woman voted

104 वर्षीय महिला ने किया मतदान

बीकानेर में निकाय चुनाव Bikaner nagar nigam election 2019 को लेकर सुबह से ही मतदान का दौर जारी है। मतदान को लेकर शहर में उत्साह देखने को मिला। शहर के वार्ड 74 के महेश सदन स्थित मतदान केन्द्र मे 104 वर्षीय महिला हकीमन अपनी बेटियो, बहू, पौत्र, पौत्री सहित परिवारजनो के साथ मतदान करने पहुंची।
सुबह 10 बजे तक हुआ इतने प्रतिशत मतदान

बीकानेर नगर निगम चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया शुरू शनिवार सुबह 7 बजे से हुई। मतदान को लेकर सुबह से ही लम्बी कतार देखने को मिली वही कुछ जगहों पर सुबह मतदान प्रक्रिया थोड़ी कम रही। बीकानेर निगम क्षेत्र में सुबह 10 बजे तक 17 प्रतिशत मतदान हुआ। निगम के 80 वार्डों में पार्षदों के लिए 334 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। निगम के 80 पार्षद चुनने के लिए 4 लाख 41 हजार 335 मतदाता420 मतदान केन्द्रों पर अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 2,27,426 पुरुष व महिला मतदाता 2,13,903 महिला मतदाता हैं। वहीं 6 थर्ड जेण्डर मतदाता भी शामिल हैं।
चार जगह बिगड़ी मशीन
मतदान प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही चार जगहों पर ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी होने पर उनको बदला गया वही एक जगह पर गड़बड़ी के बाद उसे सही किया गया।
केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने किया मतदान
केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल अपनी पत्नी पाना देवी के साथ किशमीदेशर में वार्ड 5 के बूथ में अपना वोट डालने पहुंचे।

सौंपी जिम्मेदारियां, जुटे रहे रात तक
निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के कार्यकर्ताओं व समर्थक देर रात तक मतदान की तैयारियों में जुटे रहे। मतदान को लेकर मतदान केन्द्र के अन्दर बैठने वाले पोलिंग अभिकर्ता, मतदान केन्द्र के बाहर टेबल पर बैठने वाले कार्यकर्ताओं, मतदाता सूचियों, मतदाता पर्ची आदि की तैयारियां की गई। मतदान के दौरान सुबह से शाम तक जुटे रहने वाले कार्यकर्ताओं व समर्थकों के चाय, नाश्ता व भोजन की तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया गया। हर बूथ को लेकर कार्यकर्ताओं की टीम तय की गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो