scriptबीकानेर में कुल इतने प्रतिशत मतदान | bikaner nagar nigam election 2019 Total voting percentage in Bikaner | Patrika News

बीकानेर में कुल इतने प्रतिशत मतदान

locationबीकानेरPublished: Nov 16, 2019 05:54:37 pm

Submitted by:

Atul Acharya

bikaner nagar nigam election 2019

bikaner nagar nigam election 2019

बीकानेर में कुल इतने प्रतिशत मतदान

बीकानेर नगर निगम चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया शनिवार सुबह 7 बजे से शुरू हुई। मतदान को लेकर सुबह से ही लम्बी कतार देखने को मिली वही कुछ जगहों पर सुबह मतदान प्रक्रिया थोड़ी कम रही। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, राजस्थान सरकार में ऊर्जा मंत्री डॉ बुकलाकीदास कल्ला, बीकानेर पूर्व विधानसभा की विधायक सिद्धि कुमारी ने भी अपने-अपने बूथ में जाकर मतदान किया

बीकानेर निगम क्षेत्र में सुबह 1० बजे तक 17 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं दोपहर में मतदान केन्द्रों पर वोटिंग के लिए लम्बी लाइने लगी रही। दोपहर तीन बजे तक करीब 42 प्रतिशत मतदान हुआ। वही दोपहर तीन बजे तक 60 फीसदी मतदान हुआ। मतदान शाम 5 बजे समाप्त हो गया। 5 बजे तक बीकानेर में कुल 67 फीसदी मतदान हुआ। मतगणना 19 नवम्बर को होगा। निगम के 80 वार्डों में पार्षदों के लिए 334 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।

ऊर्जा मंत्री डॉ बुलाकीदास कल्ला ने किया मतदान
बीकानेर राजस्थान सरकार में ऊर्जा मंत्री डॉ बुलाकीदास कल्ला अपनी ने अपने मत का उपयोग किया। डॉ कल्ला अपनी पत्नी के साथ वार्ड 74 के महेश सदन स्थित मतदान केन्द्र मे में मतदान करने पहुंचे।

विधायक सिद्धि कुमारी ने किया मतदान
पूर्व बीकानेर राजपरिवार की सदस्या व बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की विधायक सिद्धि ने वार्ड नम्बर 14 के उरमूल भवन मतदान केन्द्र पर मतदान किया। इस दौरान सिद्धि कुमारी के साथ उनकी माता पदमा कुमारी ने भी मतदान किया।
चार जगह बिगड़ी मशीन
मतदान प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही चार जगहों पर ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी होने पर उनको बदला गया वही एक जगह पर गड़बड़ी के बाद उसे सही किया गया।
केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने किया मतदान
केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल अपनी पत्नी पाना देवी के साथ किशमीदेशर में वार्ड 5 के बूथ में अपना वोट डालने पहुंचे।


104 वर्षीय महिला ने किया मतदान
बीकानेर में निकाय चुनाव को लेकर सुबह से ही मतदान का दौर जारी है। मतदान को लेकर शहर में उत्साह देखने को मिला। शहर के वार्ड 74 के महेश सदन स्थित मतदान केन्द्र मे 104 वर्षीय महिला हकीमन अपनी बेटियोए बहूए पौत्रए पौत्री सहित परिवारजनो के साथ मतदान करने पहुंची।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो