scriptकेंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने किया मतदान | bikaner nagar nigam election Union Minister Arjunram Meghwal voted | Patrika News

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने किया मतदान

locationबीकानेरPublished: Nov 16, 2019 09:06:38 am

Submitted by:

Atul Acharya

bikaner nagar nigam election- केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल अपनी पत्नी पाना देवी के साथ किशमीदेशर में वार्ड 5 के बूथ में अपना वोट डालने पहुंचे।

bikaner nagar nigam election Union Minister Arjunram Meghwal voted

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने किया मतदान

बीकानेर. केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल अपनी पत्नी पाना देवी के साथ किशमीदेशर में वार्ड 5 के बूथ में अपना वोट डालने पहुंचे। चुनाव को लेकर सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो शाम 5 बजे तक चलेगी। निगम के 80 वार्डों में पार्षदों के लिए 334 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। निगम के 80 पार्षद चुनने के लिए 4 लाख 41 हजार 335 मतदाता420 मतदान केन्द्रों पर अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 2,27,426 पुरुष व महिला मतदाता 2,13,903 महिला मतदाता हैं। वहीं 6 थर्ड जेण्डर मतदाता भी शामिल हैं।
तीन जगह बिगड़ी मशीन
मतदान प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही तीन जगहों पर ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी होने पर उनको बदला गया वही एक जगह पर गड़बड़ी के बाद उसे सही किया गया।

मतदान पर मंथन
निकाय चुनाव से ठीक एक दिन पहले कई प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कर वार्ड में मतदाताओं व होने वाले मतदान पर मंथन किया। देर रात तक चलती रही चर्चाओं में मतदाता सूचियों के अनुसार अपने पक्ष में व विपक्ष में होने वाले मतदान पर मंथन किया। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों के चलते होने वाले नुकसान व उनकी ओर से लिए जाने वाले वोट पर भी चर्चाए चलती रही। कई चुनावी कार्यालयों में प्रत्याशी समर्थक मतदाता सूचियों में घर-घर जनसम्पर्क के दौरान जुटाई जानकारी के आधार पर ‘ओÓ, ‘डीÓ पर विशेष नजर बनाए रहे। इनमें ओ के तहत बीकानेर से बाहर मतदाताओं व डी के तहत वे मतदाता जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनको चिह्नित करने के लिए सूचना स्वरूप शब्द लिखे गए।
वोटो में सेंध पर नजर

निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के समर्थक व कार्यकर्ता देर रात तक वार्ड में सक्रिय नजर आए। छोटे-छोटे दलों में वार्ड के लगभग हर गली-मोहल्ले, चाय-पान की दुकानों पर मौजूद समर्थक नजर बनाए रहे। वोट बैंक में सेंध की आशंका को लेकर कई प्रत्याशियों के समर्थक इसको लेकर विशेष सावधानी रखते नजर आए। प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों के समर्थकों व कार्यकर्ताओं के किसी गली-मोहल्ले में पहुंचने पर नजर बनाए रहे।
सौंपी जिम्मेदारियां, जुटे रहे रात तक
निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के कार्यकर्ताओं व समर्थक देर रात तक मतदान की तैयारियों में जुटे रहे। मतदान को लेकर मतदान केन्द्र के अन्दर बैठने वाले पोलिंग अभिकर्ता, मतदान केन्द्र के बाहर टेबल पर बैठने वाले कार्यकर्ताओं, मतदाता सूचियों, मतदाता पर्ची आदि की तैयारियां की गई। मतदान के दौरान सुबह से शाम तक जुटे रहने वाले कार्यकर्ताओं व समर्थकों के चाय, नाश्ता व भोजन की तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया गया। हर बूथ को लेकर कार्यकर्ताओं की टीम तय की गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो