scriptछह साल से पदोन्नति का इंतजार, न पद का लाभ मिल रहा ना ग्रेड का | bikaner nagar nigam employees | Patrika News

छह साल से पदोन्नति का इंतजार, न पद का लाभ मिल रहा ना ग्रेड का

locationबीकानेरPublished: Jun 16, 2021 01:16:15 pm

Submitted by:

Vimal

नगर निगम – मंत्रालयिक सहित कई संवर्ग के कर्मचारी पदोन्नति के लाभ से वंचित
 

छह साल से पदोन्नति का इंतजार, न पद का लाभ मिल रहा ना ग्रेड का

छह साल से पदोन्नति का इंतजार, न पद का लाभ मिल रहा ना ग्रेड का

बीकानेर. नगर निगम में मंत्रालयिक सहित कई संवर्ग के कर्मचारी पिछले छह साल से पदोन्नति के लाभ से वंचित है। पदोन्नति के लिए डीपीसी नहीं होने से कर्मचारियों को न पद का लाभ मिल रहा है और ना ही ग्रेड का। कर्मचारियों को हर माह आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। बताया जा रहा है कि डीपीसी के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी हो चुकी है। महापौर और आयुक्त स्तर पर स्वीकृति की प्रक्रिया बाकी है। राज्य सरकार की ओर से हर साल डीपीसी करने का प्रावधान निर्धारित है, लेकिन निगम में कई संवर्ग की डीपीसी नहीं होने से अब कर्मचारियों का रोष बढ़ता जा रहा है। कर्मचारियों के अनुसार पिछले छह साल से लंबित डीपीसी होती है तो इसका लाभ दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा।

इन पदों के लिए होनी है डीपीसी
नगर निगम में सहायक कर्मचारी से कनिष्ठ लिपिक, कनिष्ठ लिपिक से वरिष्ठ लिपिक, वरिष्ठ लिपिक से सहायक प्रशासनिक अधिकारी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी से अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, फायरमैन से लीडिंग फायरमैन, एसआई द्वितीय से एसआई प्रथम, एसआई प्रथम से सीएसआई के पदों के लिए डीपीसी नहीं हो पा रही है। बताया जा रहा है कि डीपीसी होने पर 25 से 30 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

 

हो रहा आर्थिक नुकसान
कर्मचारियों के अनुसार डीपीसी नहीं होने से कर्मचारियों को हर माह आर्थिक नुकसान हो रहा है। निगम में मंत्रालयिक सहित कई संवर्ग की वर्ष 2015-16 से डीपीसी बाकी है। पदोन्नति होने पर कर्मचारियों को पद व ग्रेड का लाभ मिल सकेगा। कई बार कर्मचारी यूनियन बकाया डीपीसी करवाने की मांग कर चुकी है, लेकिन निगम प्रशासन स्तर पर चल रही उदासीनता के कारण इसका लाभ कर्मचारियों को नहीं मिल पा रहा है। कर्मचारियों के अनुसार हर वर्ष डीपीसी की मांग की जाती रही है, नियमित डीपीसी नहीं होने से आर्थिक नुकसान हो रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो