scriptनाले जाम, सड़़कों पर फैला गंदा पानी | bikaner nagar nigam news | Patrika News

नाले जाम, सड़़कों पर फैला गंदा पानी

locationबीकानेरPublished: Jan 28, 2019 11:14:31 am

Submitted by:

dinesh kumar swami

उपनगर में सफाई व्यवस्था बदहाल

bikaner nagar nigam news

नाले जाम, सड़़कों पर फैला गंदा पानी

गंगाशहर. नियमित निरीक्षण के अभाव में गंगाशहर उपनगर के भीनासर, सुजानदेसर, श्रीरामसर आदि क्षेत्रों में सफ ाई व्यवस्था बदहाल है। भीनासर में तेरापंथ भवन के पास निकासी के अभाव में गंदा पानी पसर गया है। जिसके चलते रविवार को यहां से गुजरने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वालों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। सुजानदेसर में सांखला चक्की वाली गली में गंदे पानी की निकासी व्यवस्था नहीं होने से हालात खराब है। इस गली के सामने भैंरू मंदिर के आस-पास बड़ी मात्रा में एकत्रित गंदे पानी से यहां रह रहे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सुजानदेसर से श्रीरामसर जाने वाले मार्ग पर पिछले लम्बे समय से जाम नाले का गंदा पानी कई स्थानों पर सड़क पर पसरा पड़ा है। इसके चलते सड़क पर बड़े-बड़े गढ्ढे हो गए है। गंगाशहर के पाबू चौक, चौपड़ा बाड़ी, 5 नम्बर रोड, चौधरी कॉलोनी आदि क्षेत्रों में सफ ाई व्यवस्था लचर है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो