scriptअब हर वार्ड में हो सकेगा घर-घर कचरा संग्रहण | bikaner nagar nigam news | Patrika News

अब हर वार्ड में हो सकेगा घर-घर कचरा संग्रहण

locationबीकानेरPublished: Mar 08, 2019 09:21:18 am

Submitted by:

Vimal

निगम खरीद रहा ५५ और ऑटो टिप्परपांच ऑटो टिप्पर की पहले हो चुकी है खरीदतीन करोड़ रुपए की आएगी लागत

bikaner nagar nigam news

अब हर वार्ड में हो सकेगा घर-घर कचरा संग्रहण

बीकानेर. शहर के सभी ६० वार्डों में अब डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण होगा। इसकी तैयारी निगम ने कर ली है। घर-घर से कचरा संग्रहित करने के लिए निगम ५५ और ऑटो टिप्पर खरीदेगा। इससे पहले निगम पांच ऑटो टिप्पर खरीद चुका है। साठ ऑटो टिप्पर के माध्यम से निगम हर वार्ड में ऑटो टिप्पर से कचरा संग्रहण करेगा। ५५ टिप्पर की खरीद पर निगम तीन करोड़ से अधिक राशि खर्च करेगा।
बताया जा रहा है कि ऑटो टिप्पर की खरीद के लिए निगम खरीद की प्रक्रिया को लगभग पूरा कर चुका है। निगम अधिकारियों के अनुसार जल्द ही ५५ ऑटो टिप्पर निगम को मिल जाएंंगे। निगम आयुक्त प्रदीप के गवांडे ने बताया कि शहर की छोटी और तंग गलियों में स्थित सीवरेज की सफाई के लिए छोटे आकार की जेटिंग कम सेक्शन मशीन ४५०० लीटर टैंक क्षमता भी खरीदेगा। इससे सीवरेज सफाई व्यवस्था में और सुधार होगा।
ठेके पर लेंगे ड्राइवर
निगम के सभी वार्डों में कचरा संग्रहण के लिए ऑटो टिप्पर के लिए ड्राइवर की व्यवस्था भी कर रहे है। आयुक्त ने बताया कि पहले पांच ऑटो टिप्पर के संचालन की संतुष्टि के बाद निगम ५५ और ऑटो टिप्पर खरीद रहा है। सभी टिप्पर पर ड्राइवर ठेके के माध्यम से लिए जाएंगे, ताकि शहर में सुचारु कचरे का संग्रहण हो सके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो