scriptनिगम द्वार पर जड़ा ताला, जताया विरोध | bikaner nagar nigam news | Patrika News

निगम द्वार पर जड़ा ताला, जताया विरोध

locationबीकानेरPublished: Mar 25, 2019 08:31:36 pm

Submitted by:

Vimal

– नाला-सड़क निर्माण की मांग
 

bikaner nagar nigam news

निगम द्वार पर जड़ा ताला, जताया विरोध

बीकानेर. भुट्टा चौराहा से लालगढ़ रेलवे स्टेशन जाने वाली मुख्य सड़क पर गंदे पानी और क्षतिग्रस्त सड़क की समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों के धैर्य का बांध सोमवार को टूट गया। मोहल्लेवासियों ने नगर निगम के दोनों द्वार पर ताला जड़कर नारेबाजी की और धरना देकर विरोध जताया।क्षेत्रवासी भगवान सिंह मेड़तिया के नेतृत्व में निगम पहुंचे लोगों ने लम्बे समय से सड़क पर फैले रहने वाले गंदे पानी और टूटी सड़क की समस्या को लेकर रोष जताया। द्वार पर ताला जडऩे से निगम अधिकारी और कर्मचारी निगम परिसर में प्रवेश नहीं कर पाए।
विरोध-प्रदर्शन की सूचना मिलते ही निगम आयुक्त मौके पर पहुंचे। इस दौरान मोहल्लेवासियों ने आयुक्त के समक्ष विरोध जताया। हालांकि आयुक्त ने प्रदर्शनकारियों को समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन मोहल्लेवासी कार्य शुरू करवाने की मांग पर अडे़ रहे। आयुक्त के आदेशों पर निगम अभियंता मौके पर पहुंचे और समस्या समाधान के आदेश दिए। इसके बाद लोगों ने निगम द्वार के ताले खोले।
इस दौरान आनन्द सिंह घुमांदा, एडवोकेट जितेन्द्र शेखावत, कुलदीप सिंह रामावत, शैतान राजपुरोहित, विक्रम सिंह, रवि पारीक, श्याम पंचारिया, मनोज राजपुरोहित, यशपाल सिंह, ओम सुथार, शिवपाल सिंह, छैलू सिंह, महेश सोनी आदि मौजूद रहे।
आमजन परेशान

क्षेत्रवासी भगवान सिंह ने बताया कि नाला नहीं होने से गंदा पानी आए दिन सड़क पर फैला रहता है। सड़क टूटी होने से गड्ढों में भरे पानी के कारण लोग गिरकर चोटिल हो रहे है। लम्बे समय से नाला और सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन निगम और न्यास मुंह घुमाए बैठे है। अनदेखी के चलते कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो