script

निगम में बढ़ाई सख्ताई, आगन्तुकों के प्रवेश पर लगाई रोक

locationबीकानेरPublished: May 05, 2021 08:22:35 pm

Submitted by:

Atul Acharya

नहीं हुआ जन्म-मृत्यु पंजीयन कार्य, हरकत में आया निगम प्रशासन
 

निगम में बढ़ाई सख्ताई, आगन्तुकों के प्रवेश पर लगाई रोक

निगम में बढ़ाई सख्ताई, आगन्तुकों के प्रवेश पर लगाई रोक

बीकानेर. शहर में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे प्रभाव के बावजूद निगम मुख्य कार्यालय में चल रही ढि़लाई पर अब रोक लगाई गई है। निगम की ओर से मुख्य कार्यालय परिसर में सख्ताई को बढ़ाया गया है। एक कार्मिक के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब आगन्तुकों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। मंगलवार को निगम प्रशासन की ओर से मुख्य द्वार पर होमगार्ड के जवानों के साथ सहायक कर्मचारियों को तैनात किया गया। आगन्तुकों के प्रवेश को रोका गया। वहीं निगम में मंगलवार को जन्म-मृत्यु और विवाह पंजीयन तथा जन आधार कार्ड सत्यापन सहित कई कार्य बंद रहे। जन्म-मृत्यु और विवाह पंजीयन कार्य को लेकर निगम आयुक्त की ओर से किसी प्रकार के आदेश जारी नहीं होने से कर्मचारियों में असमंजस की स्थिति बनी रही। कर्मचारी दिन भर काम नहीं होने के बाद भी उपस्थित रहे।
अब भी चल रही ढिलाई

निगम में कोरोना पॉजिटिव कार्मिक रिपोर्ट होने के बाद भी निगम प्रशासन अब भी ढिलाई बरत रहा है। मंगलवार को कई कार्यालय कक्षों में कर्मचारी बिना सोशल डिस्टेंस के काम करते नजर आए। कुछ कर्मचारी शाम चार बजे के बाद तक काम करते रहे। कोरोना पॉजिटिव कार्मिक आने के बाद कोविड एडवाइजरी की स ताई पालना सुनिश्चित करवाने के लिए उच्च अधिकारी निगम में उपस्थित नजर नहीं आए।

ट्रेंडिंग वीडियो