scriptएलईडी लाइटों से रोशन हो रहे एमपी नगर के मार्ग | bikaner news | Patrika News

एलईडी लाइटों से रोशन हो रहे एमपी नगर के मार्ग

locationबीकानेरPublished: Mar 15, 2019 12:20:45 pm

Submitted by:

Jai Prakash Gahlot

मुक्ता प्रसाद की सड़कें एलइडी लाइटों से रोशन हो रही है। नगर निगम ने कॉलोनी के एक से १७ नम्बर सेक्टर में स्थित मुख्य सड़कों सहित गलियों में एलइडी लगाने का काम शुरू कर दिया है।

bikaner news

एलईडी लाइटों से रोशन हो रहे एमपी नगर के मार्ग

बीकानेर . मुक्ता प्रसाद की सड़कें एलइडी लाइटों से रोशन हो रही है। नगर निगम ने कॉलोनी के एक से १७ नम्बर सेक्टर में स्थित मुख्य सड़कों सहित गलियों में एलइडी लगाने का काम शुरू कर दिया है। इस माह की समाप्ति से पहले एमपी नगर के सभी सेक्टरों में लाइटें लगाने का काम पूरा हो जाएगा। बताया जा रहा है कि मुक्ता प्रसाद नगर के विभिन्न सेक्टरों में करीब १०७४ एलइडी लाइटें लगनी है। लाइटों के लिए स्विच वायर का काम पहले ही हो चुका है। निगम की ओर से यहां एलइडी लाइटें लगाने का काम करवाया जा रहा है। वहीं निगम पवनपुरी कॉलोनी के तीन सेक्टरों में भी एलइडी लाइटें लगवाएगा। इसके लिए टेण्डर हो चुका है। बताया जा रहा है कि आवासन मण्डल की दोनों कॉलोनियों के विभिन्न सेक्टरों में करीब ६० लाख रुपए से अधिक की राशि एलइडी लाइटों पर खर्च होगी। निगम दोनों कॉलोनियों में करीब १३०० लाइटें लगाएगा।
आमजन को मिलेगी राहत
मुक्ता प्रसाद नगर लम्बे समय से अंधेरे की समस्या से जूझ रहा था। निगम सभाओं में बार-बार इसकी मांग होती रही है। यह कॉलोनी आवासन मण्डल की होने के कारण निगम यहां एलइडी लाइटें लगाने से बचता रहा। इसका खामियाजा कॉलोनी में रहने वाले लोग भुगतते रहे। इस कॉलोनी के नगर निगम को हस्तांतरित होने के बाद यहां लाइटें लगने व अन्य कार्य होने की उम्मीद जगी। आवासन मण्डल की ओर से निगम को दी गई विकास राशि से अब कॉलोनी में लाइटों सहित अन्य कार्य शुरू हो गए हैं। लाइटें लगने से आमजन को राहत मिलेगी व अंधेरे की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
तीन वर्षों से थी मांग
&मुक्ता प्रसाद नगर अंधेरे की समस्या से परेशान रहा। कॉलोनी आवासन मण्डल की होने के कारण निगम लाइटें नहीं लगा रहा था। तीन साल से अधिक समय तक लाइटें लगाने की मांग सड़क से सदन तक की गई। पूर्व सरकार ने कॉलोनी को निगम को हस्तांतरित कर दिया था। निगम ने अब यहां लाइटें लगानी शुरू कर दी है।
राजेन्द्र कुमार शर्मा, पार्षद।
लाइटें लगाने का काम शुरू
मुक्ता प्रसाद नगर के विभिन्न सेक्टरों में एलइडी लाइटें लगाने का काम शुरू हो गया है। संभावना है इसी माह के अंत तक लाइटें लगाने का कार्य पूरा हो जाएगा। कॉलोनी में करीब ११०० लाइटें लगनी है। इस कार्य पर करीब 60 लाख रुपए खर्च होने हैं। सभी मार्गों पर लाइटें लगने से अंधेरे की समस्या समाप्त होगी और कॉलोनीवासियों को राहत मिलेगी
प्रदीप के गवांडे, आयुक्त, नगर निगम बीकानेर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो