scriptएबीवीपी ने किया शहर के विभिन्न स्थानों में सेनिटाइजर | bikaner news | Patrika News

एबीवीपी ने किया शहर के विभिन्न स्थानों में सेनिटाइजर

locationबीकानेरPublished: May 05, 2021 09:10:26 pm

Submitted by:

Atul Acharya

एबीवीपी ने किया शहर के विभिन्न स्थानों में सेनिटाइजर

एबीवीपी ने किया शहर के विभिन्न स्थानों में सेनिटाइजर

एबीवीपी ने किया शहर के विभिन्न स्थानों में सेनिटाइजर

बीकानेर. कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए एबीवीपी बीकानेर महानगर के परकोटा नगर के नगर मंत्री शुभम आचार्य के नेतृत्व में शहर के विभिन्न स्थानों पर सेनिटाइजऱ किया गया। एबीवीपी के महानगर सहमंत्री गोपाल कृष्ण व्यास ने बताया कि विद्यार्थी परिषद कोरोना पर विजय पाने के लिए युद्ध स्तर पर प्रशासन की मदद के लिए सदैव तैयार है। इसी क्रम में बुधवार को नयाशहर थाना, डि़स्पेंसरी नंबर 2,3 एवं 6, नत्थुसर गेट एवं शहर के विभिन्न धार्मिक स्थानों पर सेनिटाइजऱ का छिड़काव किया गया। इस दौरान नगर सहमंत्री सौरभ पुरोहित, आयष व्यास, अभिषेक आचार्य, मानवेन्द्र, शुभम उपाध्याय, हिमांशु आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
————–

पक्षियों के लिए पांच सौ पालसिये रखे

बीकानेर. राजस्थान यूथ क्लब के 16 वर्ष पूर्ण होने पर नवल पुरी मठ में पक्षियों के लिए पालसिये रखे। क्लब के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि बीकानेर में पक्षियों के लिए 500 पालसिये रखने का संकल्प लिया। यूथ क्लब के सचिव उमेश पुरोहित ने बताया की कोरोना महामारी को देखते हुए यूथ क्लब ने लोगों को मास्क के लिए जागरूक किया वह निशुल्क मास्क वितरण किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो