बीकानेर

परिणय सूत्र में बंधे बत्तीस जोड़े

3 Photos
Published: January 29, 2023 01:30:16 pm
1/3

भावना मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से शनिवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इसके पंडाल में 32 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। अलग-अलग जगहों से आई बारातों के दूल्हे घोड़ों पर सवार होकर निकले तो नजारा देखते ही बनता था।

2/3

कार्यक्रम में केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार तथा केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। समारोह स्थल पर सुबह दस बजे बारातों का आना शुरू हो गया था। दोपहर तक विवाह स्थल पर बाराती ही नजर आ रहे थे। ढाई सौ से अधिक कार्यकर्ताओं की टीम ने पूरी व्यवस्था को संभाला।

3/3

दुल्हनों को संस्था की ओर से उपहार स्वरूप आभूषण तथा घरेलू जरूरत का सामान भेंट किया गया। ट्रस्ट ने हर दूल्हे व बारात के लिए अलग से बैंड व घोड़ी की व्यवस्था की। फेरों और आशीवार्द समारोह के बाद शाम पांच बजे बारातों को विदाई गई। केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल शनिवार को हेलीकॉप्टर से विवाह समारोह मैदान पर पहुंचे।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.