scriptपौधरोपण कर पॉलीथिन के प्रति जागरूक किया | bikaner news- BJP service week 2019 | Patrika News

पौधरोपण कर पॉलीथिन के प्रति जागरूक किया

locationबीकानेरPublished: Sep 20, 2019 11:22:22 am

Submitted by:

Atul Acharya

bikaner news- भाजपा शहर जिला संगठन की ओर से सेवा सप्ताह के तहत गुरुवार को पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण के लिए पॉलीथिन की थैलियों का उपयोग नहीं करने के लिए दुकानदारों को जागरूक किया गया।

bikaner news

पौधरोपण कर पॉलीथिन के प्रति जागरूक किया

बीकानेर. भाजपा शहर जिला संगठन की ओर से सेवा सप्ताह के तहत गुरुवार को पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण के लिए पॉलीथिन की थैलियों का उपयोग नहीं करने के लिए दुकानदारों को जागरूक किया गया। महिला मोर्चा ने राजकीय अन्ध विद्यालय में दृष्टिहीन विद्यार्थियों को अल्पाहार करवाया तथा पौधरोपण किया।विधायक सिद्धि कुमारी, शहर जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, महिला मेार्चा अध्यक्ष मधुरिमा सिंह, डॉ. मीना आसोपा, अरुण जैन, प्रमिला गौतम, नरसिंह सेवग, शशि नैयर, संगीता शेखावत, सरस्वती विश्नोई, कुणाल कुमार, ज्योति विजय, विजयलक्ष्मी, डॉ गजेन्द्र वर्मा, वन्दना शर्मा आदि कार्यक्रम में शामिल हुए।

स्वच्छता अभियान चलाया
हर्ष जग्गी ने बताया कि कार्यकर्ताओं और गुफा मन्दिर सेवा समिति ने पवनपुरी दक्षिण विस्तार सेवा आश्रम में विधायक सिद्धि के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। विमंदित बच्चों के साथ केक काटकर प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाया गया।
सन्देश संकल्प यात्रा निकाली
लक्ष्मण मोदी ने बताया कि शहर भाजपा ओबीसी मोर्चा ने महावीर चौक से गंगाशहर मुख्य बाजार तक तथा पूगल फांटा क्षेत्र में सन्देश संकल्प यात्रा निकालकर पालीथिन का बहिष्कार करने की अपील की। मोर्चा प्रदेश मंत्री रामस्वरूप धायल ने आमजन को कपडे के थैले भी वितरित किए। इस दौरान जिलाध्यक्ष हुकमचंद सोनी, राजाराम बिश्नोई, महापौर नारायण चोपड़ा, विधायक सिद्धि आदि उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो