scriptदिनदहाड़े बीकानेर अनाज मण्डी में फायरिंग, बाइक पर आए थे नकाबपोश | bikaner news : Firing in Bikaner Grain Market | Patrika News

दिनदहाड़े बीकानेर अनाज मण्डी में फायरिंग, बाइक पर आए थे नकाबपोश

locationबीकानेरPublished: Aug 25, 2019 09:38:13 am

Submitted by:

Jitendra

bikaner news : वारदात : चाय की दुकान पर बैठे व्यक्ति पर चलाई गोली, भागकर बचाई जानपुलिस ने बरामद किए गोलियों के खोल

bikaner news : Firing in Bikaner Grain Market

दिनदहाड़े बीकानेर अनाज मण्डी में फायरिंग, बाइक पर आए थे नकाबपोश

बीकानेर . दोपहर करीब साढ़े तीन बजे का वक्त। अनाज मण्डी Grain Marketमें रोजमर्रा के काम हो रहे थे। चाय की दुकान के पास मोटरसाइकिल पर सवार तीन जने चक्कर लगाते दिखे। देखते ही देखते दुकान पर चाय पी रहे एक व्यक्ति पर फायरिंग Firing हो गई। यह नजारा किसी फिल्म का नहीं, बल्कि अनाज मण्डी में शनिवार को हुए घटनाक्रम का है। गोलियां चलते ही चाय पी रहे व्यक्ति ने एक दुकान में घुस कर जान बचाई। घटना में उसे कोई गोली नहीं लगी। इस घटना का मामला बीछवाल थाने में दर्ज हुआ है।
मण्डी में फायरिंग और आरोपियों की भागदौड़ देख व्यापारियों व पल्लेदारों में दहशत फैल गई। आरोपी दस-पन्द्रह मिनट तक हाथों में पिस्तौल और लोहे के सरिये लिए मण्डी में दहशत फैलाते रहे। पुलिस के अनुसार दो गुटों में पुरानी रंजिश के चलते यह घटनाक्रम हुआ। आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
दुकानों के रास्ते भागा
पुलिस के अनुसार भुट्टों का बास निवासी हैदर अली ने रिपोर्ट दी कि शनिवार को वह चाय की दुकान पर बैठा था, तभी वहां दो मोटरसाइकिलों पर अल्ताफ, रशीद उर्फ लाला, सोनू अली, अनू तथा इरफान आए और उस पर फायङ्क्षरग शुरू कर दी। वह अपनी जान बचाकर मण्डी की दुकानों के रास्ते भाग गया।
सफेद नकाब लगा रखे थे
फायङ्क्षरग का घटना अनाज मण्डी की कुछ दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना के बाद बीछवाल थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। मण्डी व्यापारियों ने बताया कि पुलिस ने कुछ गोलियों के खोल भी बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच आरोपियों ने सफेद रंग के नकाब मुंंह पर लगा रखे थे। वे वीडियो फुटेज में पीडि़त हैदर अली के पीछे भागते भी दिखाई दे रहे हैं। इनमें से कुछ आरोपियों के हाथ में लोहे के सरिये भी थे।
व्यापारियों में रोष
अनाज मण्डी में हुई इस घटना के बाद व्यापारियों ने रोष जताया। व्यापारियों ने बताया कि अनाज मण्डी अपराधियों की शरण स्थली बनती जा रही है। यहां घूमते अवांछित लोगों के बारे में पुलिस को बताया गया, लेकिन पुलिस शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रही है। मण्डी व्यापारियों ने कहा कि आरोपियों की जल्दी गिरफ्तारी नहीं हुई तो मण्डी बंद रखकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो