scriptपूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने दिए एक लाख | bikaner news- Former minister Devi Singh Bhati gave one lakh | Patrika News

पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने दिए एक लाख

locationबीकानेरPublished: Apr 01, 2020 08:14:35 pm

Submitted by:

dinesh kumar swami

पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने दिए एक लाख

पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने दिए एक लाख

पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने दिए एक लाख

पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने दिए एक लाख

बीकानेर. मुख्यमंत्री सहायता कोष में पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी की ओर से एक लाख रुपए का चैक जिला कलक्टर के माध्यम से भेजा गया। बुधवार को भाटी के प्रतिनिधि पौत्र अंशुमान सिंह भाटी व राकेश माथुर ने चैक सौपा । माथुर ने बताया कि भाटी की तरफ से विभिन्न गांवों में आवश्यक खाद्य सामग्री पहुचाई जा रही है। शहरी क्षेत्र में भी आवश्यकता पडऩे पर सामग्री पहुंचाई जाएगी।
३१ हजार की दी सहायता राशि

बीकानेर. गोरक्ष सेवा समिति, भीनासर ने कोरोना को लेकर प्रशासन को सहयोग के लिए सहायता राशि दी है। समिति सचिव प्रवीण कुमार भाटी के अनुसार इस संबंध में बुधवार को योगी रामनाथ ने जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम को ३१ हजार रुपए का चैक प्रदान किया। उन्होंने बताया कि समिति असहायों को भोजन वितरण में भी सहयोग करेगी।
51 हजार रुपए का सौंपा चेक

बीकानेर. लॉकडाउन के दौरान आमजन को मदद देने के उद्देश्य से बुधवार को बीकानेर जिला कलक्टर सहायता कोष में सुनहरी छबील फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने अतिरिक्त जिला कलक्टर एएच गौरी को 51000 रुपए का चेक सौंपा। ट्रस्टी निरंजन गुप्ता ने बताया कि देश के लोग आपदा की घड़ी से गुजर रहे हैं। ऐसे में जरूरतमंदद लोगों के लिए ट्रस्ट की ओर से आर्थिक सहायता दी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो