scriptहम चुनाव लड़ेंगे, पार्टियों के पीछे नहीं घूमेंगे- देवी सिंह भाटी | bikaner news hindi news devi singh bhati | Patrika News

हम चुनाव लड़ेंगे, पार्टियों के पीछे नहीं घूमेंगे- देवी सिंह भाटी

locationबीकानेरPublished: Jan 04, 2022 10:26:54 pm

Submitted by:

dinesh kumar swami

हम चुनाव लड़ेंगे, पार्टियों के पीछे नहीं घूमेंगे- देवी सिंह भाटी

हम चुनाव लड़ेंगे, पार्टियों के पीछे नहीं घूमेंगे- देवी सिंह भाटी

हम चुनाव लड़ेंगे, पार्टियों के पीछे नहीं घूमेंगे- देवी सिंह भाटी

नाल.बीकानेर. पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने मंगलवार को नाल में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम चुनाव लड़ेंगे लेकिन पार्टियों के पीछे नहीं घूमेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि समय आने पर कार्यकर्ताओं के आह्वान और भावना के अनुसार निर्णय लेंगे।
कोलायत विधान सभा क्षेत्र सहित बीकानेर व अन्य तहसीलों से जुटे कार्यकर्ताओं की भाटी से आगामी चुनाव लडऩे की पुरजोर मांग की गई। जिस पर भाटी ने स्तिथि साफ करते हुए कार्यकर्ताओं के हित में निर्णय लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता की तकलीफ में जहां तक हो सकेगा मदद करूंगा। ऐसी बात नहीं है कि चुनाव नहीं लड़ेंगेए हम चुनाव लगेंगे। परिस्तिथि हम बनाएंगे कि कोई भी पार्टी हो चलकर आए और कहे कि टिकट दिया आप चुनाव लड़ो। हम वो कमजोर आदमी नहीं है जो पार्टियों के पीछे पूंछ हिलाते घूमें।
जनता हमारे साथ हैए न्याय की भावना है। उन्होंने कहा कि हम आज से ही चुनाव की तैयारियों में लग जाएंगे। बीकानेर के कार्यकर्ताओं का साथ है। उन्होंने कहा कि चुनाव लडऩा इसलिए भी जरूरी हो गया है कि सोमवार को बीकानेर में एक युवक के साथ सरेराह मारपीट हुईए ऐसे हालत बनने से रोकना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो