scriptबीकानेर :दुकानदार से लूट को लेकर व्यापारियों ने लगाया जाम, टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन | bikaner news : Merchants jammed due to loot | Patrika News

बीकानेर :दुकानदार से लूट को लेकर व्यापारियों ने लगाया जाम, टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन

locationबीकानेरPublished: Sep 12, 2019 12:13:58 pm

Submitted by:

Jitendra

bikaner news : पूगल रोड पर बुधवार रात एक दुकानदार पर हमला कर उससे पौने पांच लाख रुपए loot लूट के मामले में गुरुवार को व्यापारी आक्रोषित हो गए। उन्हेांने सुबह पूगल फांटा पर road jam जाम लगा दिया।

bikaner news : Merchants jammed due to loot

बीकानेर :दुकानदार से लूट को लेकर व्यापारियों ने लगाया जाम, टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन

बीकानेर. पूगल रोड पर बुधवार रात एक दुकानदार पर हमला कर उससे पौने पांच लाख रुपए loot लूट के मामले में गुरुवार को व्यापारी आक्रोषित हो गए। उन्हेांने सुबह पूगल फांटा पर road jam जाम लगा दिया। इस घटना को लेकर व्यापारी सुबह एकत्र होकर पूगल फांटे पहुंचे। वहां पर यातायात को रोक लिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। व्यपारियों का कहना था कि शहर में खुलेआम लूटपाट, छीना-झपटी और चोरी की वारदाते लगातार हो रही हैं। पुलिस इन मामलों में अभी तक कुछ भी नहीं कर पाई है। इससे बदमाशों एवं लुटेरों का हौसला बढ़ रहा है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर रास्ता रोक लिया।
उल्लेखनीय है कि सीताराम खत्री की पूगल रोड बस स्टैंड पर खल-चूरी की दुकान है। वह मंगलवार रात दुकान बढ़ाकर पौने ग्यारह बजे पूगल रोड स्थित घर की ओर जा रहा था तब रांकावत भवन के पास बाइक पर आए तीन युवकों ने उसके सिर पर लाठी से वार कर घायल कर दिया। वे युवक उससे रुपयों से भरा बैग छीन कर भाग गए थे। थोड़ा आगे जाकर संकरी गली में लुटेरे युवक बाइक छोड़ गए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो