scriptबीकानेर जेल में फिर मिले मोबाइल और सिम | bikaner news: Mobile and sim found again in Bikaner jail | Patrika News

बीकानेर जेल में फिर मिले मोबाइल और सिम

locationबीकानेरPublished: Sep 05, 2019 11:16:00 am

Submitted by:

Jai Prakash Gahlot

bikaner news: बीकानेर. बीकानेर केन्द्रीय कारागार bikaner central jail में जेल प्रशासन के पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त के दावे के बावजूद यहां बंदियों के पास मोबाइल व सिम मिल रहे हैं। बुधवार को जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त सर्च अभियान चलाया। करीब तीन घंटे चले इस अभियान में एक बैरक से mobile मोबाइल और sim दो सिम बरामद हुई है।

bikaner news: Mobile and sim found again in Bikaner jail

बीकानेर जेल में फिर मिले मोबाइल और सिम

बीकानेर. बीकानेर केन्द्रीय कारागार bikaner central jail में जेल प्रशासन के पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त के दावे के बावजूद यहां बंदियों के पास मोबाइल व सिम मिल रहे हैं। बुधवार को जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त सर्च अभियान चलाया। करीब तीन घंटे चले इस अभियान में एक बैरक से mobile मोबाइल और sim दो सिम बरामद हुई है। जेल प्रशासन ने बंदी के खिलाफ बीछवाल थाने में मामला दर्ज कराया है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) शैलेन्द्र देवड़ा, सीओ सदर भोजराजसिंह, सीओ सिटी सुभाष शर्मा, बीछवाल सीआइ मनोज शर्मा सहित शहर के सभी थानाप्रभारी एवं आरएसी के सशस्त्र जवानों के साथ बीकानेर जेल में सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे से दोपहर तीन बजे तक सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान बैरक नंबर एक में एक मोबाइल और दो सिम मिली। सीओ सदर भोजराजसिंह ने बताया कि इन्हें बैरक में टॉयलेट के पीछे छिपाया हुआ था। जेल अधीक्षक ने अज्ञात के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है।
महीने भर में आठ मोबाइल बरामद
जेल में महीनेभर में बंदियों व बैरकों की तलाशी के दौरान दर्जनभर सिम और आठ मोबाइल बरामद हो चुके हैं। जेल में त्रिस्तरीय सुरक्षा व जांच व्यवस्था होने के बावजूद बंदियों और बैरकों में मोबाइल व सिम पहुंच रहे हैं। इससे सुरक्षा व्यवस्था में सवालिया निशान लग रहा है। जेल प्रशासन बंदियों के पास मोबाइल मिलने की घटनाओं पर गंभीर नहीं है, जबकि जेल में बंद हार्डकोर अपराधी गैंग चला रहे हैं, हत्याएं करवा रहे हैं और फिरौती मांग रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो