scriptबीकानेर : आरक्षण के लिए लॉटरी से किसी के चेहरे खिले तो कोई मायूस | bikaner news : municipal ward lottery for reservation | Patrika News

बीकानेर : आरक्षण के लिए लॉटरी से किसी के चेहरे खिले तो कोई मायूस

locationबीकानेरPublished: Sep 19, 2019 02:27:52 pm

Submitted by:

Jitendra

bikaner news : अनुसूचित जाति वर्ग के 9, अन्य पिछड़ा वर्ग के 17 वार्ड आरक्षित, 54 वार्ड बने सामान्य

bikaner news : municipal ward lottery for reservation

बीकानेर : आरक्षण के लिए लॉटरी से किसी के चेहरे खिले तो कोई मायूस

बीकानेर. शहरी सरकार के गठन के लिए होने वाले चुनावों को लेकर ward lottery लॉटरी से वार्डों का वर्गवार निर्धारण हो गया है। बुधवार को कलक्टर सभागार में वर्गवार लॉटरी निकाल वार्डों का आरक्षण तय हुआ। bikaner municipal ८० वार्डों में से २७ वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हुए। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए ९, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए १७ वार्ड आरक्षित हुए। वहीं ५४ वार्ड सामान्य रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार पाल की मौजूदगी में सबसे पहले अनुसूचित जाति वर्ग के लिए वार्डों में जनसंख्या के घटते क्रम में ९ वार्डों का निर्धारण हुआ।
इनमें से तीन वार्ड लॉटरी से अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित हुए। शेष ७१ वार्डों में से अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए निर्धारित १७ वार्डों के लिए लॉटरी निकाली गई। इनमें से अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए ६ वार्डों का निर्धारण हुआ। शेष रहे ५४ सामान्य वार्डों में से सामान्य महिला के लिए १८ वार्ड निर्धारित हुए। लॉटरी स्कूली छात्राओं ने निकाली।
लॉटरी से वार्डों का वर्गवार आरक्षण तय होने के दौरान सभाकक्ष में मौजूद जनप्रतिनिधियों व विभिन्न पार्टियों के प्रतिनिधियों के चेहरों पर खुशी व मन के अनुकूल आरक्षण नहीं हो पाने किसी के चेहरे पर मायूसी भी देखी गई। कई राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने लॉटरी के बाद प्रसन्नता जताई।
ये रहे मौजूद
लॉटरी के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) एएच गौरी, नगर निगम आयुक्त प्रदीप के गवांडे, महापौर नारायण चौपड़ा सहित कई जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि व पदाधिकारी मौजूद रहे।
तलाशना होगा नया वार्ड
लॉटरी से कई वर्तमान पार्षदों के वार्ड आरक्षित हो गए हैं। उनको चुनावी मैदान में उतरने के लिए नए वार्ड तलाशने होंगे। लॉटरी में महापौर नारायण चौपड़ा व उप महापौर अशोक आचार्य के वार्ड अब महिलाओं के लिए आरक्षित हो गए हैं। महापौर पिछले चुनाव में वार्ड संख्या २४ से उतरे थे। वार्ड परिसीमन में यह वार्ड २८ व ४७ में बंट गया। लॉटरी में ये दोनों वार्ड सामान्य महिला के लिए आरक्षित हो गए। इसी प्रकार आचार्य पिछले चुनाव में वार्ड संख्या १८ से उतरे थे। परिसीमन में नया वार्ड ४५ बना। लॉटरी में यह वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हो गया। स्वच्छता कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार शर्मा वार्ड संख्या ६० से पार्षद हैं। परिसीमन में १७ नम्बर वार्ड बना। यह वार्ड अब सामान्य महिला के लिए आरक्षित हो गया। इसी प्रकार भाजपा पार्षद दिनेश उपाध्याय, निर्दलीय पार्षद आदर्श शर्मा के वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हो गए हैं। सदन में नेता प्रतिपक्ष जावेद पडि़हार का पुराना वार्ड ५६ नम्बर है। परिसीमन में नया वार्ड ५५ बना। लॉटरी में यह वार्ड ओबीसी पुरुष के लिए आरक्षित हुआ है।
बढ़ी राजनीतिक सरगर्मियां
वार्डों के आरक्षण के साथ ही राजनीतिक हल्कों में सरगर्मिया बढ़ गई हैं। पूर्व पार्षद, पार्टी कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं। लॉटरी के दौरान इनकी मौजूदगी ने चुनाव में उतरने के संकेत दिए। जिन वर्तमान पार्षदों के वार्ड आरक्षित हो गए हैं, उन्होंने नई जगह तलाशनी शुरू कर दी है। कई पार्षदों ने अपने घर-परिवार की महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारने के संकेत दिए। लॉटरी के बाद दोनों प्रमुख पार्टियों के पदाधिकारियों के पास टिकट चाहने वाले आने शुरू हो गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो