scriptbikaner news: no-vehicle zone for three days | दीपावली पर तीन दिन के लिए कोटगेट नो-व्हीकल जोन, पैदल चलने वालों को मिलेगी राह | Patrika News

दीपावली पर तीन दिन के लिए कोटगेट नो-व्हीकल जोन, पैदल चलने वालों को मिलेगी राह

locationबीकानेरPublished: Nov 09, 2023 08:03:14 pm

Submitted by:

Atul Acharya

यातायात के लिए तीन दिन विशेष व्यवस्था रहेगी। 10 नवंबर से 13 नवंबर की रात तक शहर का हृदयस्थल कोटगेट नो-व्हीकल जोन रहेगा।

दीपावली पर तीन दिन के लिए कोटगेट नो-व्हीकल जोन, पैदल चलने वालों को मिलेगी राह
दीपावली पर तीन दिन के लिए कोटगेट नो-व्हीकल जोन, पैदल चलने वालों को मिलेगी राह

दीपावली पर आमजन को सुगम यातायात के लिए तीन दिन विशेष व्यवस्था रहेगी। 10 नवंबर से 13 नवंबर की रात तक शहर का हृदयस्थल कोटगेट नो-व्हीकल जोन रहेगा। शुक्रवार से रविवार रात तक सार्दुलसिंह सर्किल से कोटगेट तक, कोटगेट के अंदर से किशन स्वीट्स, दाऊजी रोड तक, कोटगेट से अणचाबाई, अग्रसेन सर्किल तक, रतनबिहारी पार्क से बड़ा हनुमान मंदिर तक सभी प्रकार के वाहनों, ऊंट गाड़ों व बैलगाड़ी का सुबह आठ बजे से रात 11 बजे तक आवागमन बंद रहेगा। इन मार्गों पर आने के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाए गए हैं। दुकानदारों को केवल विशेष परिस्थितियों में वाहन ले जाने की छूट रहेगी। खरीदारी करने वाले पैदल बाजार आने वाले लोगों की राह आसान होगी।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.