scriptबीकानेर : हुक्काबार पर पुलिस का छापा, संचालक गिरफ्तार | Bikaner news : Police raid on Hukkabar, Director arrested | Patrika News

बीकानेर : हुक्काबार पर पुलिस का छापा, संचालक गिरफ्तार

locationबीकानेरPublished: Sep 21, 2019 10:01:39 am

Submitted by:

Jitendra

Bikaner news : गंगाशहर पुलिस ने सिने मैजिक रोड पर चल रहे हुक्काबार पर शुक्रवार शाम को छापा मारा। पुलिस ने संचालक को गिरफ्तार किया है। यहां से हुक्का व अन्य सामान जब्त किया है।

police raid

बीकानेर : हुक्काबार पर पुलिस का छापा, संचालक गिरफ्तार

बीकानेर. ganga shahar thanaगंगाशहर पुलिस ने सिने मैजिक रोड पर चल रहे Hukkabar हुक्काबार पर शुक्रवार शाम को छापा मारा। पुलिस ने Director arrested संचालक को गिरफ्तार किया है। यहां से हुक्का व अन्य सामान जब्त किया है। गंगाशहर सीआइ सुभाष बिजारणिया ने बताया कि सिने मैजिक रोड पर स्थित खलीफा रेस्टोरेंट में हुक्काबार संचालित होने की शिकायत मिली थी। इस पर शाम को पुलिस टीम के साथ वहां दबिश दी गई। पुलिस ने रेस्टोरेंट में हुक्का पी रहे संचालक सुजानदेसर निवासी रामकुमार पुत्र गणेश गहलोत को गिरफ्तार किया। यहां से हुक्का व तम्बाकू के विभिन्न तरह के सात फ्लेवर के डिब्बे बरामद किए। वहीं एक अन्य युवक जो हुक्का पी रहा था वह वहां से भाग गया।
अलमारी के गेट के पीछे बना रखा था केबिन
सीआइ ने बताया रेस्टोरेंट में पुलिस ने दबीश दी लेकिन हुक्काबार की जानकारी बेहत मुश्किल से मिली। रेस्टोरेंट में बने एक कमरे में आलमारी का गेट था। पुलिस ने जब वह गेट खोला तो आलमारी के गेट के पीछे एक केबिन बना हुआ था, उस कैबिन में बैठाकर लोगों को हुक्का पिलाया जाता।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो