scriptबीकानेर : पंजाब की महिला से सामूहिक बलात्कार, रास्ता बताने के नाम पर ले गए सुनसान जगह | bikaner news : Punjab woman gang raped | Patrika News

बीकानेर : पंजाब की महिला से सामूहिक बलात्कार, रास्ता बताने के नाम पर ले गए सुनसान जगह

locationबीकानेरPublished: Sep 14, 2019 11:31:16 am

Submitted by:

Jai Prakash Gahlot

bikaner news : बीकानेर. अपनी बहन के घर आई पंजाब की एक महिला से 11 सितम्बर को सामूहिक बलात्कार करने का मामला शुक्रवार को यहां व्यास कॉलोनी थाने में दर्ज हुआ। पीडि़त महिला ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए एक टीम बनाई है।

bikaner news : Punjab woman gang raped

बीकानेर : पंजाब की महिला से सामूहिक बलात्कार, रास्ता बताने के नाम पर ले गए सुनसान जगह

बीकानेर. अपनी बहन के घर आई पंजाब की एक महिला से 11 सितम्बर को gang raped सामूहिक बलात्कार करने का मामला शुक्रवार को यहां jnvc thana व्यास कॉलोनी थाने में दर्ज हुआ। पीडि़त महिला ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए एक टीम बनाई है।
महिला ने पुलिस को बताया कि वह कुछ दिनों से तिलक नगर में अपनी बहन के घर रह रही है। 11 सितम्बर को वह अस्पताल से दवाई लेकर लौट रही थी, तो ऑटो चालक ने उसे निर्धारित स्थान से काफी दूर छोड़ दिया। उसने अपनी बहन को फोन किया तो बहन ने जगह का नाम पूछा। तभी उसने पास खड़े व्यक्ति से जगह के बारे पूछा। उस व्यक्ति ने बताया कि वह भी उसी जगह जा रहा है। मदद के नाम पर उसने एक गाड़ी में बिठाया, जिसमें पहले से तीन व्यक्ति बैठे हुए थे। आरोपी उसे बहन के घर छोडऩे की बजाय सुनसान जगह ले गए, जहां उससे मारपीट की और सामूहिक बलात्कार किया।
पीडि़त महिला ने बताया कि आरोपी उसे जयपुर रोड स्थित एक डेयरी बूथ के पास पटक कर भाग गए। महिला ने बताया कि आरोपियों की गाड़ी के चालक का नाम प्रमोद कुमार तथा अन्य के नाम रामचन्द्र, राकेश तथा रामनिवास है।
आरोपी खाना खाते दिखाई दिए
पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि जब उसने घटना के बारे में बहन को बताया तो वह और उसके परिजन उसे लेने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने आरोपियों की खोजबीन शुरू की तो वे जयपुर रोड पर एक ढाबे में खाना खाते दिखाई दिए। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।

ट्रेंडिंग वीडियो