scriptबीकानेर : अभद्र टिप्पणी करने वाले की गिरफ्तारी को लेकर किया रास्ता जाम | bikaner news: Way blocked for arrest of abusive commentator | Patrika News

बीकानेर : अभद्र टिप्पणी करने वाले की गिरफ्तारी को लेकर किया रास्ता जाम

locationबीकानेरPublished: Sep 15, 2019 11:00:15 am

Submitted by:

Jitendra

bikaner news: बीकानेर. समुदाय विशेष की महिलाओं पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर शनिवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के लोगों ने दाऊजी मंदिर के पास प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने करीब आधे घंटे तक रास्ता भी रोका।

bikaner news: Way blocked for arrest of abusive commentator

बीकानेर : अभद्र टिप्पणी करने वाले की गिरफ्तारी को लेकर किया रास्ता जाम

बीकानेर. समुदाय विशेष की महिलाओं पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर शनिवार को city kotwali thana कोतवाली थाना क्षेत्र के लोगों ने dauji mandir दाऊजी मंदिर के पास प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने करीब आधे घंटे तक रास्ता भी रोका। बाद में कोतवाली थानाधिकारी राजकुमार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाया। उन्होंने टिप्पणी करने वाले को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने रास्ता खोल दिया।
उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर पिछले दिनों समुदाय विशेष की महिलाओं पर टिप्पणी करने के बाद लोगों में रोष था। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया गया। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर शनिवार को लोगों ने प्रदर्शन किया।
रास्ता रोक कर छात्र से मारपीट
बीकानेर. व्यास कॉलोनी में ट्यूशन पढ़कर लौट रहे एक छात्र के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। विराट नगर निवासी पीडि़त अभय प्रताप सिंह ने बताया कि १३ सितम्बर को जब वह लौट रहा था, तब विष्णु व तीन-चार अन्य व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। पीडि़त ने बताया कि पिछले डेढ़ वर्ष से एक युवक के साथ उसकी रंजिश चल रही है, जिसके चलते आरोपी के इशारे पर उसके साथियों ने मारपीट की। व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो