scriptबीकानेर : पत्नी को छत से गिराया, पति गिरफ्तार | Bikaner news : Wife dropped from roof, husband arrested | Patrika News

बीकानेर : पत्नी को छत से गिराया, पति गिरफ्तार

locationबीकानेरPublished: Sep 16, 2019 10:26:50 am

Submitted by:

Jitendra

Bikaner news : घरेलू कलह के चलते नयाशहर थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी को घर की छत से नीचे धक्का देकर गिरा दिया। घायल पत्नी को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। पीडि़त महिला के भाई की रिपोर्ट के बाद नयाशहर थाना पुलिस ने आरोपी husband arrested पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Bikaner news : Wife dropped from roof, husband arrested

बीकानेर : पत्नी को छत से गिराया, पति गिरफ्तार

बीकानेर. घरेलू कलह के चलते नयाशहर थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी को घर की छत से नीचे धक्का देकर गिरा दिया। Injured wife घायल पत्नी को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। पीडि़त महिला के भाई की रिपोर्ट के बाद नयाशहर थाना पुलिस ने आरोपी husband arrested पति को गिरफ्तार कर लिया है।
नयाशहर थाना पुलिस के अनुसार पीडि़त महिला जसोदा देवी के भाई गिरधारी लाल ने आरोप लगाया कि उसका बहनोई कन्हैया लाल भार्गव आए दिन शराब पीकर घर आता है। शराब के नशे में वह उसकी बहन के साथ मारपीट करता है। पिछली रात को आरोपी बहनोई ने उसकी बहन को छत से गिरा दिया, जिससे वह घायल हो गई।
शराब के लिए रुपए नहीं दिए तो मारपीट
बीछवाल में एक भुजिया फैक्ट्री में कार्यरत सुपरवाइजर की कुछ लोगें ने शराब के लिए रुपए नहीं देने पर पिटाई कर डाली। इस संबंध में पीडि़त की रिपोर्ट पर बीछवाल थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीडि़त मदन सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि वह अपना काम खत्म कर रात करीब नौ बजे फैक्ट्री से घर जाने के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में आरोपी सुनील सिंह गोदारा व अजय सिंह के साथ चार-पांच अन्य ने उसका रास्ता रोककर उससे शराब के लिए रुपए मांगे। जब उसने रुपए देने से इनकार किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए। इसके बाद साथियों ने उसे ट्रोमा सेंटर भर्ती करवाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो