बीकानेर

बीकानेर : शोभासर में कुएं में गिरने से युवक की मौत; युवती से बलात्कार का प्रयास

Bikaner news: बीकानेर. शोभासर गांव के एक खेत में बने कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गई।

बीकानेरSep 21, 2019 / 09:40 am

Jitendra

बीकानेर : शोभासर में कुएं में गिरने से युवक की मौत; युवती से बलात्कार का प्रयास

बीकानेर. शोभासर गांव के एक खेत में बने कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। घटना गुरुवार रात की है। सूचना पर पहुंची बीछवाल पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया।
पुलिस के अनुसार पुरानी गिन्नाण निवासी जितेन्द्रसिंह (22) पुत्र किशनसिंह राजपूत शोभासर में लक्ष्मीकांत पुरोहित के खेत में काम करता था। गुरुवार रात को वह कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि कुएं में पानी ज्यादा नहीं था, लेकिन कुआं गहरा था। इस संबंध में मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
युवती से बलात्कार का प्रयास, मामला दर्ज
बीकानेर. गजनेर थाना क्षेत्र में एक युवती ने बलात्कार के प्रयास का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीडि़ता ने रिपोर्ट में बताया कि 18 सितंबर की रात को अक्कासर निवासी फूसराम पुत्र सूरजाराम जाट उसके घर पर आया। आरोपी ने घर में घुसते ही उसे दबोच लिया और बलात्कार करने की कोशिश की। शोर-शराबा सुनकर घर के सदस्य आ गए और आरोपी भाग गया। आरोपी ने वारदात के बारे में किसी को बताने तथा मामला दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Home / Bikaner / बीकानेर : शोभासर में कुएं में गिरने से युवक की मौत; युवती से बलात्कार का प्रयास

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.