scriptउपचुनाव: पांचू में मेघवाल विजयी, झझू में सेवग बने सरपंच | bikaner: panchyat samiti Bye-elections | Patrika News

उपचुनाव: पांचू में मेघवाल विजयी, झझू में सेवग बने सरपंच

locationबीकानेरPublished: Jul 02, 2019 10:10:57 am

Submitted by:

Jitendra

bikaner: panchyat samiti Bye-elections : नोखा विधानसभा अन्तर्गत पांचू पंचायत समिति सदस्य का मंगलवार को उप चुनाव हुआ। इसमें वार्ड नं.7 से भाजपा प्रत्याशी उदाराम मेघवाल 426 मतो से विजय रहे।

bikaner: panchyat samiti Bye-elections

उपचुनाव: पांचू में मेघवाल विजयी, झझू में सेवग बने सरपंच

बीकानेर. नोखा विधानसभा अन्तर्गत पांचू पंचायत समिति सदस्य का मंगलवार को उप चुनाव हुआ। इसमें वार्ड नं.7 से भाजपा प्रत्याशी उदाराम मेघवाल 426 मतो से विजय रहे। उन्होंने कांग्रेस की पिंकी मेघवाल को हराया। पूर्व में यह सीट कांग्रेस में खाते में थी। मेघवाल की जीत पर पार्टी के कार्यकर्ताओ ने बांटी मिठाई बांट जश्र मनाया। नोखा जिलाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई ने मतदाताओं का जताया व्यक्त किया।
झझू में सेवग बने सरपंच

बीकानेर. झझू. यहां सरपंच उपचुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। यहां 7489 में से 4884 मतदाताओं ने अपना मतदान किया। मतदान में मूलचंद सेवग को 2423, अब्दुल खां को 1383, दिलीप भार्गव को 913 और रामनिवास को 120 वोट मिले। इस पर मूलचंद सेवग को 1040 वोट से विजयी घोषित किया।
मतदान के प्रति लोगों में उत्साह देखा गया। यहां बूथ संख्या 4 व 6 में ईवीएम में तकनीकी गड़बड़ी से मतदान कुछ विलंब से शुरू हुआ। मौके पर उपस्थित अधिकारियों व विशेषज्ञ ने स्थिति को संभाल लिया और आधा घंटा बाद मतदान प्रारंभ हो सका। यहां निर्धारित समय शाम 5 बजे के बाद भी अंदर आए वंचित मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
बनी तनावपूर्ण स्थिति
दोपहर करीब 3.30 बजे के पास दो दल में फर्जी मतदान की बात को लेकर तनाव की स्थिति हो गई। इस पर प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस ने समझाइश से माहौल संभाला। इस दौरान श्रीकोलायत थानाप्रभारी जगदीश सिंह शेखावत भी जाब्ता सहित मौके पर मौजूद रहे।
जिला परिषद उप चुनाव में कांग्रेस जीती

बीकानेर. जिला परिषद उप चुनाव की वार्ड नं.5 की सीट कांग्रेस के खाते में गई है। इस बारे में मंगलवार को हुए चुनाव में कांग्रेस की हरकंवर भाटी ने भाजपा की शिवप्यारी विश्रोई को 4858वोट से हराया। कांग्रेस को 8965 एवं भाजपा को 4107 वोट मिले।

ट्रेंडिंग वीडियो