scriptबीकानेर में 21 दिन बाद आई बारिश, आठ डिग्री गिरा तापमान | Bikaner received rain after 21 days, temperature dropped eight degrees | Patrika News

बीकानेर में 21 दिन बाद आई बारिश, आठ डिग्री गिरा तापमान

locationबीकानेरPublished: Sep 23, 2019 09:25:16 am

Submitted by:

Jitendra

bikaner news : बीकानेर. कई दिन से तीखी धूप और गर्मी से परेशान लोगों को रविवार शाम राहत मिली। शाम को करीब बीस मिनट तेज बौछार के साथ पानी बरसा।इससे तापमान में करीब 8 डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई। अंचल में लोग बीते 21 दिन भीषण गर्मी व उमस का सामना कर रहे है।

Bikaner received rain after 21 days, temperature dropped eight degrees

बीकानेर में 21 दिन बाद आई बारिश, आठ डिग्री गिरा तापमान

बीकानेर. कई दिन से तीखी धूप और गर्मी से परेशान लोगों को रविवार शाम राहत मिली। शाम को करीब बीस मिनट तेज बौछार के साथ rain in bikaner पानी बरसा।इससे तापमान में करीब 8 डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई। अंचल में लोग बीते 21 दिन भीषण गर्मी व उमस का सामना कर रहे है। शाम को 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली। करीब साढ़े पांच बजे बारिश शुरू हुई।
इससे शहर की सड़कों के किनारे भी पानी जमा हो गया। शहर में 0.8 एमएम बारिश दर्ज हुई है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून जाते समय यह बारिश होती है। एेसे में अब मौसम में बदलाव हो रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 37.2डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
करन्ट से गाय की मौत
बारिश के कारण आम्बेडकर कॉलोनी की गली संख्या छह में करन्ट लगने से एक गाय की मौत हो गई। इस पर क्षेत्र के लोगों ने रोष जताया। पार्षद मनोज नायक ने बताया कि पिछले काफी समय से इस विद्युत पोल से करंट आता है। विद्युत कम्पनी अधिकारियों को इसकी सूचना भी दी गई। आक्रोशित लोग उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अडे़ रहे। पुलिस की मौजूदगी में कम्पनी अधिकारी मौके पर पहुंचे। कम्पनी के सीओओ शांतनु भट्टाचार्य ने बताया कि विद्युत पोल को बदलने व मृत गाय के लिए पर्याप्त मुआवजा दिए जाने पर वार्ता हुई।
फसलों को मिला जीवनदान
लूणकरनसर. रविवार दोपहर बाद कस्बे सहित भीखनेरा, कांकड़वाला, सहनीवाला व नहरी चकों में हुई बारिश खरीफ फसलों के लिए वरदान साबित होगी। करीब एक माह से बारिश नहीं होने व तेज गर्मी से मोठ की फसल 90 प्रतिशत खराब हो गई। रविवार को क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में हुई बारिश से फसलों को संजीवनी मिलेगी।
बज्जू. नगरासर गांव में रविवार दोपहर बाद आधे घंटे जमकर
बादल बरसे। गांव में रविवार
दोपहर करीब 4 बजे बादल बरसने लगे। बारिश का दौर करीब आधे घंटे तक चला। किसानों ने बताया कि बारिश से खेतों में फसलों को फायदा होगा।
श्रीकोलायत कस्बे सहित आस-पास के गांवों में रविवार शाम हुई बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
महाजन क्षेत्र में रविवार दोपहर बाद बारिश से किसानों के मुरझाए चेहरे फिर से खिल उठे। अरजनसर क्षेत्र में 5-7 आंगुल तक बारिश व महाजन क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई। नोखा. रविवार शाम तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई।
अंधड़ से पेड़ टूटे
सुरनाणा. गांव सहित आस-पास के गांवा में रविवार को बारिश हुई। इस दौरान तेज अंधड़ से होटल पर लगे टिन शेड उड़ गए। धीरेरां गांव की स्कूल की चारदीवारी व बस स्टैण्ड पर पेड़ टूटकर राजमार्ग पर आ गिरा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो