बीकानेर

सवा लाख पा र्थिव शिवलिंग का सरोवर में विसर्जन

सावन में विभिन्न शिवालयों में हुए थे अनुष्ठान

बीकानेरAug 14, 2022 / 04:05 pm

Vimal

सवा लाख पा​र्थिव ​शिवलिंग का सरोवर में विसर्जन

कोलायत िस्थत पवित्र सरोवर में सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों का विधि विधानपूर्वक विसर्जन किया गया। सावन के दौरान मुरलीधर व्यास कॉलोनी िस्थत मां भवानी मंदिर में इन पार्थिव शिवलिंग का निर्माण व अभिषेक अनुष्ठान हुआ था। सुभाष महाराज ओझा के अनुसार इन पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कोलायत की मिट्टी से किया गया था। सावन अनुष्ठान के दौरान सवा लाख पार्थिव शिवलिंग के साथ 12 ज्योर्तिलिंग, अमरनाथ पार्थिव शिवलिंग तैयार कर पूजन, श्रृंगार व अभिषेक किया गया। शिव सहस्त्रनाम, रुद्रपाठ से रुद्राभिषेक किया गया। भक्त मंडल सदस्यों ने कोलायत सरोवर में पार्थिव शिवलिंगों का विसर्जन किया।सावन के दौरान शहर में विभिन्न शिवालयों में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण व अभिषेक अनुष्ठान के आयोजन किए गए। अनुष्ठान की पूर्णाहुति के बाद अब मिट्टी से बने पार्थिव शिवलिंगों के विसर्जन किए जा रहे है। पार्थिव शिवलिंगों का विसर्जन पवित्र नदी या पवित्र सरोवरों में किया जाता है।

गंगेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक

नत्थूसर गेट िस्थत गंगेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक, पूजन, श्रृंगार कर आरती की गई। पंडित लालचंद जोशी व पंडित गोपला महाराज के मंत्रोच्चारण के बीच महादेव का अभिषेक विभिन्न द्रव्यों व पंचामृत से किया गया। भोलेनाथ का स्वर्णाकर्षण श्रृंगार पुजारी नितेश बाबा ठाकुर, बच्छराज स्वामी, आदित्य पुरोहित, विकास पुरी ने किया। विश्व शांति व गौवंश की लंपी स्किन महामारी से मुक्ति की कामना को लेकर मनीष पुरोहित, दाऊ व्यास, किशन, राम, राहुल, नृसिंह राजपूत, महेश रंगा, लक्ष्मण जोशी, आनन्द उपाध्याय आदि ने अभिषेक कर महाआरती की।

जंगलेश्वर महादेव का तिरंगा श्रृंगार

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत गोपेश्वर बस्ती िस्थत श्री जंगलेश्वर महादेव मंदिर में तिरंगा श्रृंगार किया गया। शिवभक्त किशन लाल मोदी, मूलचंद मोदी, राधेश्याम मोदी, महेश सेवग आदि ने अभिषेक पूजन किया। महादेव व मंदिर परिसर को तिरंगा से सजाया गया।

Home / Bikaner / सवा लाख पा र्थिव शिवलिंग का सरोवर में विसर्जन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.