scriptbikaner sawan monday | शिवालयों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले की गूंज | Patrika News

शिवालयों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले की गूंज

locationबीकानेरPublished: Jul 25, 2023 08:25:47 pm

Submitted by:

Vimal Changani

अलुसबह से शुरु हुआ रुद्राभिषेक-पूजन का क्रम रात तक चलता रहा

रिद्धि-सिद्धि के दाता शंकर, सदा आनंदित सुखरासी
शिवालयों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले की गूंज

भगवान शिव के महीने सावन में भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और अभिषेक-अनुष्ठान का क्रम जारी है। शिव भक्त महादेव की प्रसन्नता के लिए विभिन्न द्रव्यों से रुद्राभिषेक कर स्तुती वंदना कर रहे है। सावन के तीसरे सोमवार पर श्रद्धालु शिव भक्ति से सराबोर रहे। शिवालयों में अलसुबह से शुरु हुआ रुद्राभिषेक-पूजन का क्रम देर रात तक चलता रहा। हर-हर महादेव और बम-बम भोले की गूंज मंदिरों में रही। शिव पंचाक्षरी मंत्र, शिव स्त्रोत और रुद्राष्टध्यायी पाठ के मंत्रों का वाचन चलता रहा। जल, दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, बिल्व पत्र, गन्ना रस, चावल, पंचामृत आदि से अभिषेक के क्रम चल रहते है। आक, धतूरा, भस्म, विभिन्न प्रकार के पुष्पों से महादेव का श्रृंगार किया गया। कई मंदिरों में भगवान शिव के भजन और स्तुती गान के आयोजन हुए। घरों में भी महादेव के अभिषेक-पूजन हुए।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.