scriptbikaner sewer line shifting work | निगम ने दिखाई आंख,कार्यादेश किया स्थगित तो न्यास ने सीवरेज कार्य की जमा करवाई राशि | Patrika News

निगम ने दिखाई आंख,कार्यादेश किया स्थगित तो न्यास ने सीवरेज कार्य की जमा करवाई राशि

locationबीकानेरPublished: Mar 19, 2023 09:09:20 pm

Submitted by:

Vimal Changani

रानी बाजार आरयूबी के पास सीवर लाइन शिफ्टिंग का कार्य

89.31 लाख रुपएकी लागत से होना है यह कार्य

निगम ने दिखाई आंख,कार्यादेश किया स्थगित तो न्यास ने सीवरेज कार्य की जमा करवाई राशि
निगम ने दिखाई आंख,कार्यादेश किया स्थगित तो न्यास ने सीवरेज कार्य की जमा करवाई राशि

रानी बाजार रेल फाटक पर आरयूबी निर्माण का कार्य चल रहा है। रेल फाटक से रानीबाजार की ओर आरयूबी निकासी स्थल पर सीवर लाइन व चैंबर को शिफ्ट किया जाना है। इस कार्य पर खर्च होने वाली राशि नगर विकास न्यास वहन कर रहा है, जबकि निविदा प्रक्रिया नगर निगम के माध्यम से संपन्न हुई है। यहां 89 लाख 30 हजार 834 रुपए की राशि से कार्य पूरा होना है।निविदा प्रक्रिया पूरी होने तक इस कार्य की राशि निगम के पास नहीं आने पर निगम ने एक बार जारी कार्यादेश को स्थगित कर दिया। न्यास की ओर से राशि निगम को दिए जाने के बाद अब निगम ने कार्यादेश को पुन: बहाल कर दिया है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.