scriptअग्नि नृत्य का प्रदर्शन, वाणी गायन ने किया भाव विभोर | Bikaner Theater, Art and Culture Festival | Patrika News

अग्नि नृत्य का प्रदर्शन, वाणी गायन ने किया भाव विभोर

locationबीकानेरPublished: Jan 25, 2021 07:44:28 pm

Submitted by:

Vimal

बीकानेर थिएटर, आर्ट एवं कल्चर फेस्टिवल
 

अग्नि नृत्य का प्रदर्शन, वाणी गायन ने किया भाव विभोर

अग्नि नृत्य का प्रदर्शन, वाणी गायन ने किया भाव विभोर

बीकानेर. बीकानेर थिएटर, आर्ट एवं कल्चर फेस्टिवल में सोमवार को पार परिक वाणी गायन की सुमधुर प्रस्तुति हुई। वहीं जसनाथी स प्रदाय के सिद्धो की ओर से किए जाने वाले अग्नि नृत्य का प्रदर्शन किया गया। वर्चुअल समारोह में नाट्य संवाद का आयोजन हुआ। फेस्टिवल से जुड़े नवल किशोर व्यास के अनुसार नाट्य संवाद में विपिन पुरोहित, लक्ष्मीनारायण सोनी, प्रमोद चमोली, विजय शर्मा, जया पारीक ने विचार रखे। संचालन मंदाकिनी जोशी ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में वाणी गायक ओम प्रकाश नायक ने कबीर एवं मीरा के भजनों की प्रस्तुति दी। तबले पर संगत नवल किशोर दवे ने की। जसनाथी स प्रदाय के जाट सिद्धो की ओर से किए जाने वाले अग्नि नृत्य का प्रदर्शन हुआ। लोकायन के सचिव गोपाल सिंह चौहान के अनुसार बीकानेर की शान पगड़ी को विभिन्न तरीकों से बांधने का प्रदर्शन पगड़ी कलाकार किशन पुरोहित ने किया। अलगोजाा वादक मनोज कुमार ने संगीतमयी प्रस्तुति दी। फेस्टिवल में कृति चर्चा और संवाद कार्यक्रम हुए। राजस्थान के पार परिक खाने की विशेषज्ञ हेमलता तिवारी ने पर परागत राबोडी की सब्जी बनाने की विधि बताई। वहीं शिखर संवाद का आयोजन किया गया। शिखर संवाद में रूपायन संस्थान के कोमल कोठारी ने अनवर खान के साथ उनकी संगीत यात्रा पर चर्चा की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो