बीकानेर

बारिश के बाद खेतों में लौटी रौनक

बारिश के बाद खेतों में लौटी रौनक

बीकानेरJul 13, 2021 / 08:24 pm

Atul Acharya

बारिश के बाद खेतों में लौटी रौनक

लूणकरनसर. तहसील क्षेत्र में सोमवार को हुई बारिश ने खेतों में रौनक बढ़ा दी है तथा किसानों ने अच्छे जमाने की उम्मीद में खेतों की तरफ रूख कर लिया। खेतों में सावणी फसलों का बिजान शुरू होने से रौनक छा गई है। तहसील के ग्राम राजासर उर्फ करणीसर, कागासर, छटासर, किसनासर, हरियासर, गोपल्याण समेत आस-पास के कई गांवों में हळबाहू बरसात से किसानों ने सावणी फसलों का बिजान शुरू कर दिया है। कम बारिश वाले गांवों में किसानों ने खेतों की सार-संभाल शुरू कर दी है। इससे गांव व खेतों के रास्तों में भी लोगों की चहल-पहल बढ़ रही है।
बज्जू. कस्बे में मंगलवार दोपहर बाद जमकर बादल बरसे लेकिन आसपास के गांवों के किसान तरसते नजर आए। मंगलवार दोपहर 3 बजे बाद बज्जू, आरडी 931 व तेजपुरा में तेज बारिश शुरू हो गई और करीब आधे घंटे से ज्यादा समय तक बौछारें गिरी। इस दौरान करीब 10 अंगुल से ज्यादा बारिश हुई जिससे फसलों को जीवनदान मिलेगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.