scriptपधारे म्हारे देश : शहर में रोजाना आ रहे औसतन एक हजार पर्यटक | Bikaner Tourism-On an average one thousand tourists coming to the city | Patrika News

पधारे म्हारे देश : शहर में रोजाना आ रहे औसतन एक हजार पर्यटक

locationबीकानेरPublished: Sep 04, 2019 12:34:59 pm

Submitted by:

Nikhil swami

bikaner news- पर्यटन : हर महीने दो गुणा बढ़ोतरी, अक्टूबर में शुरू होगा पर्यटक सीजन
 

Bikaner Tourism-On an average one thousand tourists coming to the city

पधारे म्हारे देश : शहर में रोजाना आ रहे औसतन एक हजार पर्यटक

बीकानेर. अक्टूबर से शुरू होने वाले पर्यटक सीजन को देखते हुए पर्यटन विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। गर्मी में पर्यटकों की आंकड़ों पर बात करें तो शहर में जून में देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या कम रही, जबकि अगस्त से हर माह दो गुणा से ज्यादा पर्यटक बीकानेर आ रहे हैं। एेसे में रोजाना औसतन एक हजार से ज्यादा पर्यटक यहां घूमने आए।
पर्यटन विभाग ने शहर में इस बार किसी भी पर्यटक के साथ कोई अनहोनी व समस्या न हो, इसके लिए कई पर्यटन स्थलों पर पर्यटक पुलिस तैनात कर दी है। पर्यटक पुलिस इन पर्यटक स्थलों पर सुबह ९ से शाम ५ बजे तक तैनात रहती है। इसके लिए नगर विकास न्यास व नगर निगम की ओर से जूनागढ़ के सामने एक अस्थाई स्थल भी बनाया है। इसमें विदेशी पर्यटकों को पर्यटन स्थलों की जानकारी के साथ ही सुरक्षा भी दी जाएगी। अगर किसी विदेशी पर्यटक के साथ कोई अनहोनी हो तो पर्यटक पुलिस की ओर से पास के थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई जाती है।
इन तीन स्थलों पर पर्यटक पुलिस
जूनागढ़ किला के सामने ३ पर्यटक पुलिसकर्मी, हैरिटेज रूट पर २, भांडाशाह जैन मंदिर के पास २ कर्मी तैनात हैं। इसके अलावा कई बार पर्यटक पुलिस रतनबिहारी पार्क सहित कई जगहों पर भी गश्त करती है।
चार माह में पर्यटकों की स्थिति

माह विदेशी पर्यटक देशी पर्यटक
अप्रेल 4346 17682

मई 2191 19844
जून 559 19088

जुलाई 1485 16317
अगस्त 3532 21441

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो