script40 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार | bikaner -ved mantras or poojan | Patrika News

40 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार

locationबीकानेरPublished: Jan 24, 2022 08:16:23 pm

Submitted by:

Vimal

रत्ताणी व्यास पंचायत बगीची परिसर में आयोजन
 

40 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार

40 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार

बीकानेर. सर्व ब्राह्मण सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार समिति की ओर से रविवार को रत्ताणी व्यास बगीची में बटुकों के सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया गया। इस दौरान 40 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार हुआ। पंडित प्रहलाद व्यास, पंडित ब्रह्मदेव व्यास व पंडित गौरी शंकर पुरोहित के सानिध्य में वेदोक्त मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के बीच बटुकों ने हवन में आहुतियां दीं। यज्ञोपवीत संस्कार के दौरान बटुकों ने परिवारजनों से भिक्षा प्राप्त करने की रस्म भी निभाई। इस दौरान पूरा परिसर ‘भिक्षाम देहि’ के स्वरों से गूंज उठा। यज्ञोपवीत की पारम्परिक मांगलिक रस्में भी हुई।

 

पंडित प्रहलाद व्यास के अनुसार 22 जनवरी को बटुकों की ओर से प्रायश्चित कर्म और शुद्धिकरण कार्यक्रम किया गया। उदय व्यास के अनुसार इस दौरान समाजसेवी राजेश चूरा, केशव प्रसाद बिस्सा, रत्ताणी व्यास पंचायत समिति के अध्यक्ष महेन्द्र व्यास ने बटुकों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में बटुकों के परिवारजन व समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार के दौरान बगीची परिसर में दिन भर वेदोक्त मंत्रोच्चारण की गूंज रही। बटुकों के परिवारजनों ने यज्ञोपवित संस्कार के दौरान पारम्परिक मांगलिक रस्मों का निर्वहन किया।

 

बटुकों का सम्मान
यज्ञोपवीत संस्कार में शामिल होने वाले बटुकों को सम्मान पत्र प्रदान कर अभिनंदन किया गया। राष्ट्रीय पुष्करणा महासंघ के सदस्यों ने पंडित प्रहलाद व्यास व उनकी पूरी टीम का सम्मान किया। सुरेन्द्र व्यास ने आभार प्रकट किया। आयोजन में गौरी शंकर पुरोहित, किशन कुमार व्यास, मदन मोहन पुरोहित, आशीष व्यास, राहुल छंगाणी, महेश व्यास, मोंटूसा, नवरतन, रूपेश व्यास, जयंत व्यास, लक्ष्मी नारायण, महेश पुरोहित, राकेश आदि ने विभिन्न व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में सहयोग किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो