दोपहर में पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवा के चलने से तापमान में गिरावट हुई, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। झुलसाने वाली गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। तेज गर्मी के चलते दोपहर में सड़कों पर आवाजाही कम रही। आवश्यक कार्य करने के लिए ही लोग घरों से निकले। शहर का अधिकतम तापमान ४१.४ डिग्री व न्यूनतम तापमान २८.८ डिग्री सेल्सियस रहा।