scriptमौसम चेतावनी- बीकानेर मे आज भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना | bikaner weather alert fog in bikaner | Patrika News

मौसम चेतावनी- बीकानेर मे आज भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना

locationबीकानेरPublished: Nov 30, 2019 07:49:20 pm

Submitted by:

Atul Acharya

सुबह छाया घना कोहरा, शाम को ठिठुरन बढ़ी
 

मौसम चेतावनी- बीकानेर मे आज भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना

मौसम चेतावनी- बीकानेर मे आज भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना

सीजन में अब तक सबसे सर्द रात, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम 9 डिग्री पहुंचा

बीकानेर. बीकानेर अंचल में शनिवार को सर्दी के तेवर तीखे हो गए। इस सीजन में शुक्रवार रात को सबसे कम तापमान रहा तथा सीजन की सबसे सर्द रात रही। रात का पारा साढ़े तीन डिग्री 9 डिग्री पहुंच गया। वहीं दिन का पारा स्थिर रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों सुबह सबसे घना कोहरा होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश मे बर्फबारी शुरू हो गई। इससे तापमान में गिरावट होगी।
शहर में सर्दी के साथ सुबह और शाम को हल्की धूंध भी छाई रही। सुबह से ही सर्द हवाएं चलने लगी।दोपहर में आसमान साफ होने से सूरज की तेज धूप रही। शाम होते-होते सर्दी का असर बढ़ गया। सर्दी से बचाव के लिए लोग कई स्थानों पर अलाव तापते नजर आए। सर्दी बढऩे के साथ ही मूंगलफली, तिलपापड़ी, गजक, गोटा आदि की बिक्री भी बढ़ गई। अधिकतम तापमान २२.४ व न्यूनतम तापमान ९ डिग्री सेल्सियस रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो