बीकानेर

बीकानेर में पारा 45 डिग्री पार, अगले कुछ दिन नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में…

बीकानेरMay 24, 2020 / 06:24 pm

Atul Acharya

बीकानेर में पारा 45 डिग्री पार, अगले कुछ दिन नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

बीकानेर. बीकानेर अंचल में भीषण गर्मी का दौर जारी है और पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। जिसके चलते लोग गर्मी से बेहाल हो रहे है। सुबह से शाम तक लू चलने से लोग घरों से बाहर निकलने में परहेज कर रहे है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में गर्मी से राहत नहीं मिलेगी और तापमान बढ़ेगा। साथ ही लू चलने की संभावना है। तापमान बढऩे से दिन व रात में भी गर्मी का असर बरकरार है। रात को भी शहरवासियों को गर्मी से राहत नहीं मिली।
रविवार को सुबह आसमान साफ होने से सूरज की तीखी धूप लगने लगी है। तीखी धूप से लोग बेहाल नजर आ रहे है। दोपहर में प्रचंड गर्मी के चलते बाजार भी सुनसान दिखाई देने लगे है। सुबह व शाम को ही बाजारों में चहल-पहल दिखाई दे रहे है। शाम को सूर्यास्त होने से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। शाम को दक्षिणी पश्चिमी हवाओं के चलते गर्म हवा चलती रही। अधिकतम तापमान 45.1 व न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.