scriptBikaner Weather: उबल रहा बीकानेर, ताक रहा मानसून की राह | Bikaner Weather: Boiling Bikaner, Waiting For The Path Of Monsoon | Patrika News

Bikaner Weather: उबल रहा बीकानेर, ताक रहा मानसून की राह

locationबीकानेरPublished: Jun 29, 2022 12:37:07 pm

Submitted by:

Brijesh Singh

Bikaner Weather: गुरुवार को सुबह भी शुरुआत कुछ-कुछ बुधवार जैसी ही रही, जब तड़के पांच-छह बजे तक तो राहत रही, लेकिन उसके बाद हर घंटे के साथ उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान किए रखा।

Bikaner Weather: उबल रहा बीकानेर, ताक रहा मानसून की राह

Bikaner Weather: उबल रहा बीकानेर, ताक रहा मानसून की राह

बीकानेर. Bikaner Weather: जहां प्रदेश के लगभग आधे हिस्सों में मौसम बदल रहा है और बारिश शुरू हो गई है। वहीं बीकानेर संभाग पर सूर्यदेव की वक्रदृष्टि जारी है। यहां भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। दिनों-दिन तापमान बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सूर्य की तल्खी बनी रही और तापमान बुधवार के मुकाबले एक डिग्री बढ़कर 45 डिग्री पर आ गया। सुबह से ही तेज गर्मी के आसार बन गए थे। दस बजे तक तो झुलसन सी महसूस होने लगी। दोपहर तक सड़कों पर भी बहुत कम चहल-पहल दिखाई दी।

शाम पांच बजे तक गर्मी के तेवर तीखे रहे। सूर्यास्त होने पर थोड़ी सी राहत मिली लेकिन हवा की गति धीमी रहने से बेचैनी रही। उमस का असर बढ़ा। मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर सहित कई उ.पश्चिमी जिलों में एक जुलाई को मानसून आने की संभावना है। इस दौरान कई जगह भारी बरसात हो सकती है। वहीं मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ तेज हवा चलने की संभावना है।

गुरुवार को सुबह भी शुरुआत कुछ-कुछ बुधवार जैसी ही रही, जब तड़के पांच-छह बजे तक तो राहत रही, लेकिन उसके बाद हर घंटे के साथ उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान किए रखा। दोपहर में हालांकि बुधवार के मुकाबले कुछ कम तपन महसूस हुई, लेकिन उमस वैसी ही रही, जैसी बुधवार को थी। लोगों की निगाहें आसमान की ओर ताकती नजर आईं, इस आस में कि शायद बादल ही नजर आ जाएं और कुछ राहत महसूस हो। दोपहर बाद मौसम कुछ नरम हुआ, तो लोगों को राहत की उम्मीद बंधी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो