scriptबीकानेर में इतनी तारीख से पहले आंधी के साथ बारिश होने की संभावना | Bikaner Weather forecast | Patrika News

बीकानेर में इतनी तारीख से पहले आंधी के साथ बारिश होने की संभावना

locationबीकानेरPublished: Jun 15, 2019 07:04:06 pm

Submitted by:

Atul Acharya

बीकानेर में इतनी तारीख से पहले आंधी के साथ बारिश होने की संभावना
 

Bikaner Weather forecast

बीकानेर में इतनी तारीख से पहले आंधी के साथ बारिश होने की संभावना

तेज धूप व उमस ने शहरवासियों को सताया
बीकानेर. बीकानेर अंचल में मौसम ने शनिवार को कई रंग दिखाए। दिन में जहां सूरज की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया। वहीं दोपहर में बादलवाही की आवाजाही रही। जिससे तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 18 जून तक 30 से 40 किलोमीटर तक धूलभरी आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। पिछले दो दिनों से शहरवासियों को भीषण गर्मी व लू से राहत मिलने लगी है। सुबह से ही सूरज की तेज धूप रही। सूरज दोपहर से पहले ही असर दिखाना शुरू कर देता है। हवा में नमी होने के कारण सुबह व शाम को उमस ने लोगो को परेशान कर रखा है। तपिश होने से लोग घरों में ही दूबके रहे। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
बाजार में लोग मुंह पर कपड़ा, हेलमेट लगाकर लगाकर जाते दिखे। दोपहर दो बजे बाद बादलवाही शुरू हो गई।घरों व ऑफिस में चलने वाले कूलर व पंखे भी बेअसर साबित हो रहे है। शाम को भी तेज धूप से तो राहत मिली लेकिन हवाएं नहीं चलने से उमस ने बेहाल किया। अधिकतम तापमान ४२.६ डिग्री व न्यूनतम तापमान ३१.६ डिग्री सेल्सियस रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो