scriptशीतल हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन | bikaner weather news | Patrika News
बीकानेर

शीतल हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

अंचल में लगातार मौसम का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसमें अधिकांश रूप से अधिकतम तापमान में फर्क नजर आ रहा है।

बीकानेरJan 23, 2021 / 07:52 pm

dinesh kumar swami

शीतल हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

शीतल हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

बीकानेर. अंचल में लगातार मौसम का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसमें अधिकांश रूप से अधिकतम तापमान में फर्क नजर आ रहा है। शनिवार को भी यही स्थिति रही जब छह डिग्री तक नीचे आ गया। पिछले कई दिनों से कभी कोहरा तो कभी बादलवाही का वातावरण बन रहा है।
शनिवार सुबह से ही मौसम सर्द रहा। कोहरे का असर रहने से धूप मंदी रही। ठंडी हवा भी चलती रही। इससे ठिठुरन सी बनी रही। दिन भर ऐसा ही मौसम चलता रहा। दोपहर को भी कोई राहत नहीं मिली। सूरज देवता भी कुछ सिकुड़े से रहे। लोग धूप में तो खड़े होकर गर्म होने की कोशिश करते रहे लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। धूप का अहसास भर रहा। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान २२ डिग्री दर्ज किया जो शुक्रवार के मुकाबले छह डिग्री कम था। वहीं न्यनूतम १२.७ रहा जो लगभग स्थिर था। हालांकि सात दिनों की तुलना करें तो पिछले दो दिनों में न्यूनतम तापमान भी लगभग पांच डिग्री बढ़ गया है। यह उतार चढ़ाव हर दूसरे दिन दिख रहा है। उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का असर यहां तक होता है।
पिछले सात दिनों का उतार चढ़ाव
तिथि अधिकतम न्यूनतम
१७जनवरी २५.४ ६.३
१८जनवरी १८.६ ८.५
१९जनवरी १९.८ ८.५
२०जनवरी २४.६ ६.४
२१जनवरी २८.३ ७.८
२२जनवरी २९.४ १२.२
२३जनवरी २२.० १२.७

Home / Bikaner / शीतल हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो