script45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आई धूलभरी आंधी | bikaner weather news | Patrika News

45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आई धूलभरी आंधी

locationबीकानेरPublished: Apr 06, 2021 09:53:45 pm

Submitted by:

Atul Acharya

45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आई धूलभरी आंधी

45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आई धूलभरी आंधी

45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आई धूलभरी आंधी

बीकानेर. अंचल में मंगलवार शाम अचानक मौसम बदला और 45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधी आई। आंधी से चारों तरफ धूल का गुब्बार छा गया। वाहनों की हैड लाइटें जलानी पड़ी। वहीं बाजार में दुकानें और प्रतिष्ठान भी आंधी के चलते बंद करने पड़े।
शाम करीब 7 बजे आसमान में धूल का गुब्बार छाना शुरू हुआ और हवा की गति बढ़ गई। आंधी के साथ ही बीकानेर शहर और ग्रामीण अंचल की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। हालांकि शहर में आंधी धीमी पडऩे के बाद रात 8.30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। आंधी से ग्रामीण अंचल में कई जगह विद्युत पोल गिर गए और लाइनों में फाल्ट आने से देर रात तक विद्युत आपूर्ति बहाल करने की कोशिश चलती रही।
जलानी पड़ी वाहनों की हैड लाइटें

45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधी आई। आंधी से चारों तरफ धूल का गुब्बार छा गया। वाहनों की हैड लाइटें जलानी पड़ी। वहीं बाजार में दुकानें और प्रतिष्ठान भी आंधी के चलते बंद करने पड़े।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो