scriptगांव में आंधी, शहर में उमस | bikaner weather news | Patrika News

गांव में आंधी, शहर में उमस

locationबीकानेरPublished: Jun 12, 2021 09:08:44 pm

Submitted by:

Atul Acharya

गांव में आंधी, शहर में उमस

गांव में आंधी, शहर में उमस

गांव में आंधी, शहर में उमस

बीकानेर. क्षेत्र में लगातार तेज गर्मी के साथ उमस का असर बना हुआ है। शनिवार को भी यही स्थिति रही। शाम को ग्रामीण क्षेत्र में आंधी का असर रहा। धूप चढऩे पर गर्मी का असर बढ़ा और हवा में भी गर्म होने लगी। दोपहर तक तो लू के थपेड़े जैसे चलने का अहसास हुआ।हवा बिलकुल मंद होने से उमस बढ़ गई। गर्मी का असर भी कम नहीं हुआ। शनिवार को अधिकतम पारा ४०.८ एवं न्यूनतम ३०.३ डिग्री दर्ज किया।
आंधी ने राहगीरों की राह रोकी

ठुकरियासर. क्षेत्र में शनिवार रात 7.45 बजे आंधी का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक चला। हालांकि हवा की गति ज्यादा तेज नहीं रही लेकिन चारों ओर धूल ही धूल का आलम बन गया। राहगीरों को चलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं गर्मी से राहत मिली।
लूणकरनसर. तहसील क्षेत्र में शनिवार शाम को आए अंधड़ ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। इस दौरान धूल के बवण्डर से घरों में रेत की परत बिछ गई। अंधड़ से रेत पसरने से लोगों को परेशानी हुई। वही भीषण गर्मी से भी निजात मिली है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो