शहर में धूप छांव, गांव में बारिश
बीकानेरPublished: Jun 18, 2021 09:23:01 pm
शहर में धूप छांव, गांव में बारिश
शहर में धूप छांव, गांव में बारिश
शहर में धूप छांव, गांव में बारिश बीकानेर. ज्येष्ठ में अभी मौसम का मिजाज वैसा नहीं है जैसा इस दौरान होना चाहिए। अभी कुछ दिनों से अंचल में आंधी वर्षा rain का वातावरण चल रहा है। शुक्रवार को भी एेसा ही रहा। दिन भर धूप छांव का खेल चलता रहा। वहीं नापासर क्षेत्र में दोपहर को अच्छी कई जगह अच्छी बारिश rain हुई। इससे किसानों के चेहरे खिल गए। हांलांकि सुबह हल्की बदली आने जाने लगी थी। दोपहर एक-डेढ़ बजे तक तो धूप रही लेकिन उसमें तेजी नहीं थी। बार-बार बादलों की आवाजाही चलती रही। इसके बाद बादलों ने डेरा जमा लिया और सूरज उनकी ओट में छिप गया। हवा भी गर्म नहीं थी। इससे तेज गर्मी का अहसास नहीं हुआ। मौसम विभाग ने शुक्रवार को अधिकतम ३९.२ डिग्री एवं न्यूनतम २९ डिग्री दर्ज किया। गुरुवार के मुकाबले न्यूनतम तीन डिग्री ऊपर रहा जबकि अधिकतम में मामूली अंतर ही रहा।