बीकानेर

जिले में मावठ की बारिश, बंदड़ा व टांट गांव में ओलावृष्टि, तापमान 9 डिग्री गिरा

सुबह 10.45 से दोपहर 1.50 बजे तक 2.8 एमएम बारिश, रात तक बूंदाबांदी व कोहरा, न्यूनतम तामपन में 4 डिग्री की बढ़ोतरी

बीकानेरDec 12, 2019 / 08:24 pm

Atul Acharya

जिले में मावठ की बारिश, बंदड़ा व टांट गांव में ओलावृष्टि, तापमान 9 डिग्री गिरा

सुबह 10.45 से दोपहर 1.50 बजे तक 2.8 एमएम बारिश, रात तक बूंदाबांदी व कोहरा, न्यूनतम तामपन में 4 डिग्री की बढ़ोतरी
बीकानेर. पश्चिमी विक्षोभ के कारण बीकानेर अंचल में पूरे दिन बादलों की आवाजाही रही। शहर से ग्रामीण इलाकों में रिमझिम बारिश व कोहरा छाया रहा। अंचल में रूक-रूक कर करीब 2.8 एमएम बारिश हुई। बारिश से तापमान में करीब 9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 10 बजकर 45 मिनट से एक बजकर 50 मिनट तक 2.8 एमएम बारिश हुई। जिले के बांदड़ा व टांट गांव में तेज बारिश के साथ करीब 15 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। वहीं जिले में हुई मावठ की बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे है। उत्तरी पूर्वी हवाओं के चलने से सर्दी के तेवर ओर तेज हो गए है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों में मेघगर्जन के साथ बारिश व ओलावृष्टि होने के साथ ही घना कोहरा छाने की संभावना है। गुरुवार को अधिकतम तापमान १७ डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान १५ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Home / Bikaner / जिले में मावठ की बारिश, बंदड़ा व टांट गांव में ओलावृष्टि, तापमान 9 डिग्री गिरा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.